गोरखपुर में दवा कारोबारी सईद अहमद की हत्या का खुलासा 2 मार्च 2020 हो गया था। पुलिस 20 दिन से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसके हाथ बस नाकामी लग रही थी। जिस हत्यारे को पुलिस घर के बाहर खोज रही थी वह घर का इकलौता बेटा निकला। इसे अपने पिता का खून कर ऐसी साजिश रची की पुलिस भी हैरान रह गई। आगे पढ़ें क्या था पूरा मामला...
2 of 5
Gorakhpur Crime
- फोटो : अमर उजाला।
कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी दवा कारोबारी सईद अहमद का शव 13 फरवरी की रात में उनके बाथरूम में मिला था। शरीर में तीन गोलियां मारी गई थीं। दो सीने में तथा एक सिर में। सईद के इकलौते बेटे अनस ने पिता के खुदकुशी की सूचना पुलिस को दी थी और कारण डिप्रेशन बताया था।
3 of 5
मृतक सईद अहमद। (File)
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पुलिस को छोड़कर तीन गोली मारकर खुदकुशी करने की बात किसी के गले नहीं उतर रही थी। यहां तक की डीआईजी और अन्य कई पुलिसकर्मी भी इसे हत्या बता रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सईद की हत्या के तरफ ही इशारा कर रही थी। कोई भी एक्सपर्ट यह मानने को तैयार नहीं था कि यह खुदकुशी का मामला है।
4 of 5
पुलिस के गिरफ्त में अनस। (इनसेट में कारोबारी सईद)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को हैंडवॉश रिपोर्ट का इंतजार था। जिसमें स्पष्ट हो गया था कि सईद ने खुदकुशी नहीं की थी। गोली किसी और ने मारी थी। दवा कारोबारी के बेटे ने पुलिस को आत्महत्या की झूठी सूचना दी थी। इससे पुलिस का शक गहरा गया। हैंडवॉश रिपोर्ट आई तो अनस गोरखपुर से भाग निकला।
5 of 5
इस हाल में मिला था दवा कारोबारी का शव।
- फोटो : अमर उजाला।
मोबाइल फोन सर्विलांस पर लिया गया तो पता चला कि वह मुरादाबाद में है। पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस बीच सूचना मिली कि अनस गोरखपुर आ गया है। पुलिस ने छापा मारा और उसे बक्शीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी बेटा जेल में है।