फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: हवाओं ने बदला मौसम का रुख, आज से छा सकता है कोहरा

Fri, 06 Nov 2020 01:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Heavy cold wave started in Gorakhpur weather change news
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इकालों को ठंडा करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम पारा लुढ़ककर 13.2 डिग्री तक हो गया।

Heavy cold wave started in Gorakhpur weather change news
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला।

पिछले 15 साल के दौरान पांच नवंबर को न्यूनतम तापमान में ऐसी गिरावट कभी नहीं हुई थी। इसके पहले 2004 में पांच नवंबर को न्यूनतम पारा लुढ़ककर 12.4 डिग्री हो गया था।

 

Heavy cold wave started in Gorakhpur weather change news
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला

नवंबर की शुरुआत में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। पिछले सात दिनों में तकरीबन सात डिग्री तापमान की गिरावट आ गई है। जहां पांच दिन पहले तक रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ था, वहीं गुरुवार को यह लुढ़ककर 13 डिग्री के आसपास हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy cold wave started in Gorakhpur weather change news
gorakhpur cold weather - फोटो : अमर उजाला

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अब हवा का रुख बदलकर पछुवा हो गया है। पहाड़ी इलाकों से पछुवा हवा के आने से तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं, वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से शुक्रवार को कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार की सुबह से शाम तक तकरीबन 12 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा भी चली है। इससे तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में और कमी होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान के लुढ़ककर 12 डिग्री होने की संभावना है।

विज्ञापन
Heavy cold wave started in Gorakhpur weather change news
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
अन्य जिलों का कुछ यूं रहा न्यूनतम तापमान

जिला -   न्यूनतम तापमान
बहराइच- 13.2
गोरखपुर- 13.2
कानपुर-  12.0
लखनऊ- 13.2
शाहजहांपुर- 9.4
रायबरेली- 11.3
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed