फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बारिश ने गिराया पारा, ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत

Mon, 01 May 2023 02:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 May 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
Day temperature is 10 degrees less than normal in Gorakhpur
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट की वजह से रविवार को मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। अप्रैल की तपिश भरी गर्मी की जगह फरवरी वाली गुनगुनी ठंडी के एहसास से लोगों को काफी राहत रही। रविवार को सुबह से आसमान में बादल छा गए। करीब नौ बजे से बारिश शुरू हो गई। हालांकि कुछ देर के बाद बारिश थम गई, लेकिन तापमान में गिरावट आती चली गई। दिन का तापमान अधिकतम तापमान मात्र 27.9 डिग्री तक चढ़ सका।



दरअसल ईरान-इराक में शुरू होकर अफगानिस्तान से होते हुए पाकिस्तान तक पहुंच चुके पश्चिमी विक्षोभ के चक्रवाती हवा के दबाव के साथ मिलने की वजह से उत्तरप्रदेश समेत देश के पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार पांच दिनों तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Day temperature is 10 degrees less than normal in Gorakhpur
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

दिन और रात में रहा मात्र तीन डिग्री का फर्क
बारिश से रविवार को दिन का तापमान काफी ज्यादा लुढ़क गया। दिन और रात के बीच तापमान में बहुत ही कम का फर्क रह गया। जहां रात का तापमान 24.7 डिग्री रहा, वहीं दिन का तापमान मात्र 27.9 डिग्री दर्ज किया गया।


 

Day temperature is 10 degrees less than normal in Gorakhpur
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

पिछले 13 साल में सबसे कम रहा अप्रैल में दिन का तापमान
भारतीय मौसम विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार पिछले 13 वर्षों में अप्रैल के महीने में दिन का तापमान रविवार को सबसे कम रहा। अभी कुछ दिनों पहले पांच दिन पहले भी दिन के तापमान में गिरावट आई थी और तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को दिन का तापमान मात्र 27.9 डिग्री दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें:अखिलेश बोले- जनता ने बनाया बदलाव का मन, आपस में टकरा रहे डबल इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Day temperature is 10 degrees less than normal in Gorakhpur
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

कुछ यूं रहा पिछले दिनों अप्रैल के महीने में अधिकतम पारा

वर्ष अधिकतम तापमान
2011 39.2
2012 40.4
2013 40.5
2014 40.9
2015 39.6
2016 41.0
2017 41.8
2018 39.9
2019 41.4
2020 38.1
2021 42.1
2022 40.5



 

विज्ञापन
Day temperature is 10 degrees less than normal in Gorakhpur
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

अप्रैल में हुआ में फरवरी वाली ठंड का एहसास
बेमौसम बारिश ने अप्रैल में फरवरी वाली ठंडी का एहसास करा दिया। बारिश से दिन का तापमान काफी ज्यादा लुढ़क गया। अधिकतम तापमान मात्र 27.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि अप्रैल महीने में दिन के सामान्य तुलना में 10 डिग्री कम रहा।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री के आने से पहले गिरा हाइट गेट, बड़ा हादसा टला

मौसम में यह बदलाव किसानों के लिए राहत लेकर आया है क्योंकि बारिश से जमीन में नमी बढ़ जाएगी और जुताई में आसानी होगी। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed