सांड़ संभाल रहे ट्रैफिक व्यवस्था: अखिलेश बोले- जनता ने बनाया बदलाव का मन, आपस में टकरा रहे डबल इंजन
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुआ कहा कि साड़ इस सरकार में ट्रैफिक संभाल रहे हैं। सरकार झूठ बोलती है कि सौ में 4 बेरोजगार है यह कोई कैसे मान सकता है नौजवानों के पास नौकरी और काम नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गोरखपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पार्टी जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम सहित नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नंदानगर में सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर की जनता ने बदलाव का मन बनाया है, आपने पहले भी दिल्ली लखनऊ की सरकार देखी है बरसात में गोरखपुर में गाड़ी नहीं नाव चलती है, सड़क नीची है नाली ऊपर है पानी कहां से निकलेगा जो सरकार नाले ना बना पाई हो उस के पक्ष में मतदान कैसे होगा।
पूर्व सीएम ने कहा कि सीएम ने मेट्रो चलाने का वादा किया था कहां है मेट्रो स्टेशन? मुख्यमंत्री जी गोरखधंधा करते हैं कागज पर मेट्रो बना रहे हैं साफ-सुथरी सुरक्षित यात्रा मेट्रो में होती है प्रदेश में जहां भी मेट्रो चल रही है सभी सपा सरकार की देन है, मुझे लगता है सीएम मेट्रो को अगर समझते तो मेट्रो से सभी लोग चल रहे होते ,नालिया साफ नहीं हो पा रही है, यह लोग रोज नए नए मुद्दे उठाकर हिंदू-मुस्लिम की खाई पैदा करते हैं, मुख्यमंत्री अपने मुकदमे वापस नहीं लेते तो उनकी सूची सबसे बड़ी थी, देश कानून संविधान से चले इसका संदेश जाना चाहिए इस चुनाव का संदेश 2024 का संदेश होगा यह चुनाव जीतना है।
निषाद समाज के लोग कहते हैं मठ हमारा है, आप लोग निषाद समाज की महापौर बना सकते हैं सपा ने पहले भी यहां निषाद समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर जिताया था, गोरखपुर के बड़े कारखाने पर छापा दिल्ली वालों ने मारा है प्रधानमंत्री आवास के पास उनके वाईफाई का इस्तेमाल करने वाले पर छापा यूपी वालों ने मारा, दिल्ली वाले यूपी पर छापा मार रहे हैं यूपी वाले दिल्ली पर छापा मार रहे है कहीं डबल इंजन टकरा तो नहीं रहे हैं। दिल्ली के पास बहुत सी संस्थाएं होने के बावजूद यूपी के लोग दिल्ली में छापा मार रहे हैं, यूपी में डीजीपी परमानेंट नहीं है सपा सरकार होती तो लोग सवाल उठाते, जो सरकार डीजीपी ना पोस्ट कर पाए उससे कमजोर कोई सरकार नहीं हो सकती, साड़ इस सरकार में ट्रैफिक संभाल रहे हैं, सरकार झूठ बोलती है कि सौ में 4 बेरोजगार है यह कोई कैसे मान सकता है नौजवानों के पास नौकरी और काम नहीं है।