फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर डबल हत्याकांड: एक लड़की की चाहत में दो दोस्त मारे गए, दो दोस्त बन गए कातिल

Fri, 28 Jan 2022 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Jan 2022 10:24 AM IST
सार

कॉलेज में साथ पढ़ने वाली एक युवती से थी आकाश की दोस्ती, संदिग्ध भी उसका करीबी

विज्ञापन
Two friends killed in desire of girl and two friends became murderers in love
झंगहा क्षेत्र में दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में झंगहा के दोहरे हत्याकांड में मारे गए आकाश के मोबाइल फोन ने पुलिस को कातिलों तक पहुंचने की राह दे दी। पुलिस ने फोन का डाटा खंगाला तो पता चला कि वारदात के बाद कातिल ने आकाश के फोन से एक लड़की से बातचीत की थी। इसी फोन से पहले एसएमएस भी किया गया था। इसके साथ ही वारदात की पृष्ठभूमि में एक लड़की का चेहरा उभरा।



माना जा रहा है कि इसी लड़की की चाहत में आकाश, अपने दोस्त गणेश समेत मौत का शिकार बन गया।...और इसी लड़की की चाहत में गांव के दो दोस्त कातिल बन गए। पुलिस ने मोबाइल फोन से मिले सुराग पर गांव के ही दो युवकों को उठा लिया है, उनसे वारदात का ताना-बाना समझा जा रहा है। अब तक की तफ्तीश में तस्वीर का यही रुख सामने आया है। हालांकि, आगे की पड़ताल में कहानी कितने डिग्री बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस को उम्मीद है कि साक्ष्यों के आधार पर वह घटना का जल्द ही पर्दाफाश कर लेगी।
 
 

Two friends killed in desire of girl and two friends became murderers in love
झंगहा क्षेत्र में दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में आकाश और गणेश को उसी दिन मौत के घाट उतार दिया गया था, जिस दिन वे गायब हुए थे। 10 जनवरी को दोनों दोस्त लापता हुए। दोनों की लाश गांव से बाहर एक गड्ढे में 25 जनवरी को मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहती है कि दोनों शव करीब 13-14 दिन पुराने हैं, यानि दोनों को 10-11 जनवरी को ही मौत के घाट उतार दिया गया था।

 

Two friends killed in desire of girl and two friends became murderers in love
झंगहा क्षेत्र में दोहरा हत्याकांड: परिजनों से बात करते डीआईजी जे रविंद्र। - फोटो : अमर उजाला।

तफ्तीश में पता चला है कि आकाश का कॉलेज में साथ पढ़ने वाली गांव के पास की एक लड़की से प्रेम संबंध था। इसके पहले कातिल से उस लड़की की गहरी दोस्ती थी। लेकिन, पिछले कुछ समय से लड़की की दोस्ती आकाश से हो गई थी। इसकी जानकारी होने के बाद ही कातिल ने हत्या की साजिश रची। पुलिस को आशंका है कि आकाश ने कातिल के चंगुल में फंसने के बाद गणेश को भी मौके पर बुला लिया था या जब वह चंगुल में फंसा तो गणेश भी उसके ही साथ था। मारना आकाश को ही था, लेकिन गणेश चश्मदीद हो जाता, इस वजह से कातिलों ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया होगा। जिस तरह से दो लोगों की हत्या कहीं हुई और लाश कहीं और ले जाकर ठिकाने लगाया गया, उससे साफ है कि वारदात में कम से कम दो या दो से अधिक लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two friends killed in desire of girl and two friends became murderers in love
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

फिलहाल, पुलिस की हिरासत में दो लोग हैं और कोई साथी होंगे तो ये बकेंगे ही। फिलहाल, पुलिस कानूनी तौर पर वारदात की कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है।

मोबाइल फोन से मिला अहम सुराग

घटना के बाद पुलिस के हाथ मृतक आकाश का मोबाइल फोन लग गया था। इससे भेजे गए एसएमएस से कुछ सुराग पुलिस को मिले। सीडीआर आने के बाद तो पूरा मामला ही साफ हो गया। इसके बाद लड़की के घर पुलिस पहुंची तो उसने कातिल का नाम उगल दिया।

कमाने जाने की बात सही

पुलिस का कहना है कि घरवालों से पता चला है कि आकाश और गणेश सात जनवरी को कमाने बाहर गए थे। लेकिन, दोनों तीन दिन बाद ही 10 जनवरी को लौट आए। इसके बाद से दोनों लापता हो गए। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में घरवालों की यह बात सही मिली है।

विज्ञापन
Two friends killed in desire of girl and two friends became murderers in love
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

घरवाले जांच में पुलिस को नहीं दे रहे सहयोग

पुलिस का कहना है कि आकाश और गणेश के परिवार के लोग जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। दोनों के बाहर से लौटने और उनके दोस्तों के बारे में जानकारी हासिल करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कुछ खास नहीं बताया। पुलिस अपने स्तर से जांच शुरू कर पर्दाफाश के करीब पहुंच गई है।

यह हुआ था

25 जनवरी को झंगहा के नौकाबारी गांव में दो दोस्तों आकाश और गणेश की दफनाई गई लाश मिली थी। सिर पर गंभीर चोट के निशान भी मिले थे। अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed