फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें कैसे बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में की वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग से सहम गए लोग

Wed, 23 Sep 2020 09:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Sep 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Property dealer injured during gangwar in Gorakhpur
घटना स्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी, बीच सड़क पर हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला।

अरे भईया! कहां हैं, मोहद्दीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही है। लगता है एक आदमी को मार भी डाले हैं। जल्दी आइए। हमने तो अपनी दुकान भी बंद कर दी है। यह बोल, मोहद्दीपुर में आरकेवीके के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले योगेश के थे। अपने भाई सदानंद को फोन कर उन्होंने यह जानकारी दी तो वह भी मोहद्दीपुर की ओर भाग चले। उन्हें लगा कि उनके ही भाई के साथ कोई घटना हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें घटना की पूरी तस्वीर...


 

Property dealer injured during gangwar in Gorakhpur
सीसी टीवी देखती पुलिस व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला।

यह बातचीत एक बानगी भर है कि किस तरह से बदमाशों की गोलीबारी से आम लोग दहशत में आ गए थे। उधर, देवरिया बाईपास पर भी भगदड़ का माहौल हो गया था। कई लोग दुकानों में दुबक गए थे, कई दुकानदार शटर गिराकर पुलिस के आने का इंतजार करने लगे थे। थोड़ी देर बाद ही मोहद्दीपुर में भी यही हाल हुआ। वहां भी बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की और फिर एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। करीब चार किलोमीटर तक बदमाशों ने इस तरह से दौड़ाकर गोली मारी, जैसे किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो। इस दौरान कई राहगीर खुद ही गाड़ी किनारे कर अपनी जान बचाने के लिए दुबक गए।

 

Property dealer injured during gangwar in Gorakhpur
सीसी टीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : अमर उजाला।

प्रॉपर्टी के विवाद में मारी गई है गोली
खोराबार के रहने वाले सिपाही पुत्र से जितेंद्र का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि खोराबार इलाके में स्थित एक जमीन को दोनों ही खरीदना चाहते हैं। दो दिन पहले भी दोनों गुटों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। सोमवार की घटना इसी विवाद की उपज है। हालांकि नामजद तहरीर में जितेंद्र के साथी ने सिपाही पुत्र का नाम नहीं दिया है मगर घटना के बाद दिए गए बयान में जितेंद्र ने सिपाही पुत्र का नाम लिया था। इसके आधार पर दबिश देकर पुलिस ने उसके घर से एक रिश्तेदार को उठाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Property dealer injured during gangwar in Gorakhpur
घटना स्थल की जांच करते एसएसपी जोगेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

...और यह दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस को जितेंद्र के साथी प्रवीण राय ने तहरीर दी है। कैंट इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय के मुताबिक प्रवीण की तहरीर पर शुभम उर्फ सिंघाड़ा और प्रज्जवल उर्फ उज्जवल के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया गया है। दर्ज केस में बताया गया है कि दो युवक आए और मोहद्दीपुर के पास घेरकर जितेंद्र को गोली मार दी। प्रवीण ने पुलिस को बताया है कि किसी तरह से वह मौके से जान बचाकर भाग सका।

 

विज्ञापन
Property dealer injured during gangwar in Gorakhpur
गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिसवालों के परिजनों पर भी संदेह
पुलिस को मौके पर जो बाइक मिली है, वह आवास विकास कॉलोनी कूड़ाघाट निवासी एक दरोगा की है। माना जा रहा है कि उनका लड़का मौके पर गया था। इसके अलावा, दूसरा नाम खोराबार के एक युवक का आ रहा है, उसके पिता भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जिस युवक पर संदेह है, वह इसके पहले छेड़खानी, जानलेवा हमले के कई मामलों में जेल की सजा काट चुका है। एक बार फिर उसका नाम आने के बाद पुलिस ने दबिश भी दी है, मगर वह घर पर नहीं मिला।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed