दिल्ली के वसंत विहार गैंगरेप के चश्मदीद और निर्भया के दोस्त अवनींद्र पांडे गोरखपुर के रहने वाले हैं। निर्भया कांड के दौरान अवनींद्र निर्भया के साथ उसी साथ बस में थे। निर्भया के दोषियों को फांसी पर चढ़वाने में अवनींद्र की गवाही ने बड़ी भूमिका निभाई है। हालांकि दोषी पवन गुप्ता के पिता ने निर्भया मामले के एक मात्र गवाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और अवनींद्र को झूठा बताया है।
2 of 5
निर्भया केस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अवनींद्र के पिता अधिवक्ता भानू प्रकाश पांडे ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि निर्भया को जल्द न्याय मिल जाएगा। जो लोग मेरे बेटे को झूठा बताकर अपने दोषी बेटों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, उनका हर तिकड़म फेल हो जाएगा। अब जब उनको बचाने के लिए कोई चारा नहीं बचा है तो मेरे बेटे पर उंगली उठा रहे हैं। निर्भया के दोषियों को हर हाल में फांसी होकर रहेगी।
3 of 5
निर्भया केस
- फोटो : अमर उजाला।
भानू प्रकाश पांडे निर्भया कांड का जिक्र करते ही भावुक हो जाते हैं। उनका कहना है कि अवनींद्र उस रात को कभी भूला नहीं पाया है। उसे हर पल यह दर्द सताता है कि काश, वो उसे बचा पाता। इसलिए अभी भी वो गुमनामी में जीवन बीता रहा है।
4 of 5
निर्भया केस
- फोटो : एएनआई
बता दें कि निर्भया के दोषी पवन गुप्ता के पिता हीरालाल ने निर्भया के दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दायर याचिका में निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है। निचली अदालत ने कथित रूप से पैसे वसूलकर टेलीविजन चैनलों को साक्षात्कार देने के मामले में निर्भया कांड में एक मात्र गवाह अवनींद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया था।
5 of 5
निर्भया केसः इसी बस में निर्भया के साथ हुई थी हैवानियत। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि निर्भया के चारों गुनहगारों अक्षय ठाकुर, मुकेश सिंह, विनय शर्मा और पवन गुप्ता की फांसी की चौथी तिथि घोषित कर दी गई है। 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे उन्हें फांसी पर लटकाया जाएगा।