बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम की तीसरे नंबर की पत्नी रिहाना की हत्या में पहली पत्नी कमरजहां के बेटे अनस और दानिश जेल गए। रिहाना की मौत का सदमा अलीम को लगा था। अलीम ने छठवी शादी फरहा नाम की युवती से कर ली। रिश्तेदारों की पैरवी से फरवरी 2018 को अनस जमानत पर बाहर आ गया।
बसपा पूर्व विधायक हत्या मामला, गनर की तलाश में जुटी पुलिस, अलीम ने की थी छह शादी
बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम की हत्या मामले में पुलिस हत्यारोपी गनर की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सितंबर में अनस ने पिता की फैक्टरी में सात-आठ लाख की चोरी कर ली। अलीम ने ठान ली कि करोड़ों की संपत्ति फरहा की बेटी आयस के नाम कर देगा। इस पर अनस ने हत्या की प्लानिंग बनाई।
पुलिस के अनुसार 30 दिन में आरोपी अनस ने अपने पिता अलीम के करीबी गनर शाहबाज और नौकर ताहिर से नजदीकी बना ली। सीबीसीआईडी की जांच में सामने आया कि शाहबाज और ताहिर घटना वाले दिन नौ अक्तूबर को अलीम के साथ थे। ताहिर ने पहले अलीम को दूध पिलाया था। उसके बाद ही अनस की प्लानिंग के मुताबिक हाजी अलीम को मारा। किसी को शक न हो, इसलिए अलीम की लाइसेंसी पिस्टल वहां पर डाल दी, जिससे गोली मारी गई थी। अलीम की हत्या में अनस ने एक तीर से दो निशाने साधे। पुलिस के मुताबिक गनर और फरहा के बीच का कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है।
गनर से कराई वारदात
पुलिस के मुताबिक गनर शाहबाज मीरापुर का निवासी है। अनस को जानकारी थी कि पिता गनर पर बहुत विश्वास करते थे। इसलिए अनस ने गनर शाहबाज को हत्या के लिये तैयार किया। पुलिस का दावा है कि शाहबाज ने ही अलीम को गोली मारी।
गनर की तलाश
पुलिस ने बताया कि नौकर ताहिर के घर से एक पिस्टल मिली है। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। गनर शाहबाज फरार है। उसकी तलाश जारी है।
सीबीसीआईडी ने खोला केस
बुलंदशहर पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। आत्महत्या बताकर लीपापोती कर दी। अनस ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई। सीबीसीआईडी ने केस अनस पर ही खोल दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/