फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगलसूत्र नहीं खरीदा तो तीन मासूम बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, मां- बेटे ने गंवाई जान

Thu, 04 Mar 2021 05:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Mar 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Mother eat poison with three children for jewelry in deoria
छानबीन करती पुलिस व घर के बाहर जुटे ग्रामीण।(इनसेट में मृतका की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे एक मासूम बेटे और उसकी मौत हो गई। जबकि दो बच्चे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कि महिला ने किस वजह से उठाया ये कदम?

Mother eat poison with three children for jewelry in deoria
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि बरहज क्षेत्र के कटइलवा गांव में बुधवार देर रात रमाशंकर निषाद के पुत्र आनंद की पत्नी रंगीता भोजन करने के बाद बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। बताया जा रहा है कि करीब पौने बारह बजे घर में चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

Mother eat poison with three children for jewelry in deoria
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

रंगीता व उसके बेटे जयराम (10), शिवराज (06) और रामराज (04) के मुंह से झाग निकल रहा था। शिवराज मां द्वारा कुछ कड़वा पदार्थ पिलाने की बात कर रहा था। आनन-फानन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रंगीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों बच्चों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother eat poison with three children for jewelry in deoria
मां-बेटे की मौत के बाद घर के बाहर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

जिला अस्पताल पहुंचते ही शिवराज ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य बच्चों को भर्ती कराया गया। मां-बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना से गांव के लोग हतप्रभ हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मां-बेटे की मौत हो गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Mother eat poison with three children for jewelry in deoria
मां-बेटे की मौत के बाद घर के बाहर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

मंगलसूत्र न खरीदे जाने से नाराज थी रंगीता
आनंद निषाद की पत्नी रंगीता मंगलसूत्र न खरीदे जाने की बात से नाराज चल रही थी। जिसको लेकर उसके द्वारा उठाया गया यह कदम सभी को झकझोर कर रख दिया है। रमाशंकर के तीन पुत्रों में सबसे छोटे अंबुज की नौ मई को शादी है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को परिजनों ने शादी के सामानों की खरीदारी की थी। रंगीता ने अपने लिए मंगलसूत्र खरीदने की बात कही। परिजन शादी करीब आने पर मंगलसूत्र खरीद कर देने की बात कह रहे थे। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed