उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने में घटना हुई है। यहां एक कातिल को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। भीड़ के गुस्से का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कातिल के बंदूक था और उसने बचने के लिए हवाई फायरिंग भी लेकिन भीड़ टस से मस नहीं हुई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 5
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के गले लगकर रोते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
मामला कुशीनगर जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव का है। यहां राजेश सिंह गांव में ही शिक्षामित्र हैं और इनके छोटे भाई सुधीर सिंह बिहार में अध्यापक थे। दोनों भाइयों का परिवार गोरखपुर के नंदा नगर मोहल्ले में बने अपने मकान में रहता है। दोनों भाई अक्सर गोरखपुर आते-जाते रहते हैं।
3 of 5
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
सोमवार की सुबह करीब सात बजे एक स्कूटी सवार युवक शिक्षा मित्र राजेश सिंह को खोजते हुए दरवाजे पर पहुंचा। युवक ने खुद को राजेश का मित्र बताया और उनसे मिलने आने की बात कही। घर में मौजूद राजेश की मां ने उसे चाय पिलाया और भोजन बनाने लगी। इस दौरान स्नान कर रहे राजेश के छोटे भाई सुधीर सिंह जो सीमावर्ती बिहार प्रांत के पकड़ी में शिक्षक हैं, वे युवक के पास पहुंचे। आरोपी युवक ने सुधीर को देखते ही गोली मार दी। सीने पर गोली लगने की वजह से सुधीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
4 of 5
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए और राजेश की मां ने गेट बंदकर शोर मचाना शुरू कर दिया। बाहर से गेट बंद होने के कारण भीड़ देखकर आरोपी राजेश के मकान की छत पर चढ़ असलहा लहराकर दो फायर भी दागे। पुलिस को देखकर आरोपी ने आत्मसमर्पण करने की बात कही। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचकर उसे कब्जे में ले पाती, आक्रोशित भीड़ ने पकड़ लिया। भीड़ ने लाठी-डंडे से पीटकर आरोपी युवक को मार डाला।
5 of 5
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना की जानकारी होने पर एसपी विनोद कुमार मिश्रा, एसडीएम तमकुहीराज एआर फारूकी, सीओ फूलचंद कन्नौजिया के साथ ही पटहेरवा, विशुनपुरा व सेवरही पुलिस तथा एक प्लाटून पीएसी बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृत आरोपी युवक की पहचान गोरखपुर शहर के नंदा नगर दरगही निवासी आर्यमन यादव पुत्र उमेश यादव के रूप में हुई।