{"_id":"611b75c2d62d51053a263cb4","slug":"heinous-crime-story-of-mob-killed-accused-due-to-brutal-murder-of-teacher-in-kushinagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: मां ने जिसे मेहमान समझा वही बना बेटे का कातिल, फिर भीड़ ने हत्यारे को दी थी दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक: मां ने जिसे मेहमान समझा वही बना बेटे का कातिल, फिर भीड़ ने हत्यारे को दी थी दर्दनाक मौत
Tue, 17 Aug 2021 04:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Aug 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको क्राइम की एक ऐसी सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की है। बता दें कि इस घटना के बाद कुशीनगर से गोरखपुर जिले तक सनसनी फैल गई थी। यहां एक शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या कर भाग रहे युवक को भीड़ ने पकड़कर पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। चंद मिनटों में दो हत्याओं से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। कई दिनों तक इस घटना के बारे में सोचकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे थे। एक तरफ जहां मां की आंखों के सामने शिक्षक को गोलियों से भून दिया गया वहीं दूसरी ओर भाग रहे आरोपी को भीड़ ने पकड़कर बेरहमी से पीटकर मार डाला। वहीं आरोपी के पिता को बेटे की मौत का गम तो था लेकिन उन्होंने उसकी कर्मों की सजा मान लिया था। इस घटना में हैरान करने वाली बात ये रही कि शिक्षक की मां ने बेटे को गोली लगने के बाद घर का दरवाजा बंद कर दिया था, जिससे आरोपी भागने में सफल न हो सका। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरा मामला...
घटनास्थल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
मामला कुशीनगर जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव का है। यहां राजेश सिंह गांव में ही शिक्षामित्र हैं और इनके छोटे भाई सुधीर सिंह बिहार में अध्यापक थे। दोनों भाइयों का परिवार गोरखपुर के नंदा नगर मोहल्ले में बने अपने मकान में रहता है। दोनों भाई अक्सर गोरखपुर आते-जाते रहते हैं।
मृतक हत्यारे की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
7 सितंबर 2020 की सुबह करीब सात बजे एक स्कूटी सवार युवक शिक्षामित्र राजेश सिंह को खोजते हुए उनके दरवाजे पर पहुंचा। युवक ने खुद को राजेश का मित्र बताया और उनसे मिलने आने की बात कही। घर में मौजूद राजेश की मां ने उसे चाय पिलाई और भोजन बनाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान स्नान कर रहे राजेश के छोटे भाई सुधीर सिंह जो सीमावर्ती बिहार प्रांत के पकड़ी में शिक्षक थे, वे युवक के पास पहुंचे। आरोपी युवक ने सुधीर को देखते ही गोली मार दी। सीने पर गोली लगने की वजह से सुधीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर राजेश की मां ने गेट बंदकर शोर मचाना शुरू कर दिया। गोली और मां की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन
घटनास्थल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
बाहर से गेट बंद होने के कारण भीड़ देखकर आरोपी ने राजेश के मकान की छत पर चढ़ असलहा लहराकर दो फायर भी दागे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी ने आत्मसमर्पण करने की बात कही। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचकर उसे कब्जे में ले पाती, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने लाठी-डंडे से पीटकर आरोपी युवक को मार डाला।