फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार में तड़पती रही हिना: अफसाना मांग रही थी जिंदगी की भीख, प्रेमी ने दोनों को दी ऐसी खौफनाक मौत, हर कोई हैरान

Mon, 16 Aug 2021 04:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Aug 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Lover Gaurav Tyagi had shot dead Afsana and Hina in Sardhana of Meerut
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala, meerut

मेरठ में अफसाना और हिना की हत्या का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। दोनों युवतियों की हत्या का खुलासा होने से पहले पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मचा था। अफसाना और हिना की लाश सरधना क्षेत्र के नानू-रतौली के जंगल में नाले में पड़ी मिली थी। आरोपी प्रेमी ने पूछताछ में बताया कि पहले हिना को गोली मारी। इस दौरान हिना काफी समय तक कार में तड़पती रही और फिर उसने अफसाना को भी गोली मार दी। आरोपी गौरव ने पूछताछ में दोनों युवतियों की हत्या करना स्वीकार किया है। 



एक सप्ताह पहले बना ली थी हत्या की प्लानिंग
हत्यारोपी गौरव त्यागी ने अफसाना और हिना को मारने की प्लानिंग एक सप्ताह पहले बना ली थी। 10 अगस्त को शाम करीब पांच बजे गौरव अपने दोस्त के साथ नोएडा गया। गाजियाबाद से शॉपिंग कराने की बात कहकर उसने दोनों युवतियों को कार में बैठा लिया। दोनों को शॉपिंग करीब आठ बजे कराई। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गौरव ने कार में रात करीब 10 बजे ही हिना के सिर में गोली मार दी। अफसाना चिलाने लगी तो उसे भी मारने की धमकी दे दी। जिस पर वह गिड़गिड़ाने लगी और हिना को अस्पताल लेकर चलने को कहने लगी। लेकिन वह दोनों को लेकर नानू नहर के पास रात करीब 11 बजे ले आया।

UP Crime News: Lover Gaurav Tyagi had shot dead Afsana and Hina in Sardhana of Meerut
दोनों युवती का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

कार में तड़पती रही हिना
लहूलुहान हालत में हिना कार में तड़पती रही और गौरव अफसाना को लेकर नानू नहर के पास से थोड़ी दूर पर ले जाकर बात करने लगा। करीब एक घंटा दोनों में बातचीत हुई, जिसके बाद गौरव ने अफसाना को भी करीब 12 बजे गोली मार दी। इसके बाद गौरव और उसके दोस्त ने दोनों शव नानू-रतौली गांव मार्ग पर नहर में फेंक दिए। गौरव नानू गांव का है। जिसके चलते उसको जंगल की पूरी जानकारी थी। आरोपियों ने ट्यूबवेल पर अपने हाथ-पैर और कार को साफ किया।

UP Crime News: Lover Gaurav Tyagi had shot dead Afsana and Hina in Sardhana of Meerut
मामले की जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : amar ujala

वहीं शनिवार तड़के एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे थे। वहां से चंद कदम दूर आरोपी गौरव की ट्यूबवेल थी। जहां पर एसएसपी ने हाथ धोए। तभी वहां खून पड़ा दिखाई दिया था। देर रात दोनों युवतियों के शवों को नानू गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के सिर में एक-एक गोली का निशान मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Lover Gaurav Tyagi had shot dead Afsana and Hina in Sardhana of Meerut
नाले में मिले थे युवतियों के शव - फोटो : amar ujala, meerut

दो बीघा जमीन बेच चुका हूं
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफसाना से प्यार करता था। लेकिन वह हिना को छोड़ने को तैयार नहीं थी। दोनों की फरमाइश बढ़ती जा रही थीं। पहले दिल्ली व फिर नोएडा में किराये के फ्लैट में उनको रखा। उनका पूरा खर्च वह उठाता था। इसके चलते उसकी दो बीघा जमीन तक बिक गई। ईद पर भी उसका विवाद हुआ था। 21 जुलाई को अफसाना ने गौरव को पीटा व फिर नोएडा थाने में तहरीर दे दी। वह उसको दुष्कर्म के मामले में फंसाने की बात कहती थी।

विज्ञापन
UP Crime News: Lover Gaurav Tyagi had shot dead Afsana and Hina in Sardhana of Meerut
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala, meerut

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली
मेरठ पुलिस ने पहले नोएडा और फिर गाजियाबाद जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली। इसमें गौरव और दोनों युवतियां दिख रही हैं। एक्सप्रेसवे पर हिना को कहां पर गोली मारी है, इसका भी पुलिस पता लगाने में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed