फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 रुपये का लालच देकर बच्ची को बनाया दरिंदगी का शिकार, पुआल के ढेर में खून से लथपथ मिली थी मासूम

Sun, 31 Jan 2021 09:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 Jan 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
girl child sexual assolted case in UP kushinagar crime update
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सात साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने लोगों को हिला कर रख दिया है। बालिका के साथ हुई दरिंदगी की दास्तां घटनास्थल बयां कर रहा है। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद बेहोश हो गई तो उसे सरसो के खेत में पुआल के एक ढेर में दबा दिया गया। मौके पर हालात देखकर लोग सिहर गए। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरा मामला...
girl child sexual assolted case in UP kushinagar crime update
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम का शुक्रवार रात उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वह रोटी खाती हुई घर से निकली थी। उसे गांव के बाहर एक खेत में लेकर जाकर दुष्कर्म किया। इससे मासूम बेहोश हुई, तो पुआल के नीचे दबा दिया। देर रात मासूम खून से लथपथ मिली थी।

girl child sexual assolted case in UP kushinagar crime update
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

मौका-ए-वारदात पर क्षतिग्रस्त सरसों की फसल बच्ची द्वारा खुद को बचाने के लिए किए गए संघर्ष की कहानी बयां कर रही है। घटनास्थल पर खून के निशान देख लोग स्तब्ध हैं। घटनास्थल पर खाली व शराब से भरी बोतल का मिलना वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की ओर इशारा कर रहा है। पीड़ित के पिता का भी कहना है कि बच्ची ने तीन लोगों के होने की बात कही थी। पीड़ित बच्ची के चेहरे पर बने जख्म और लड़खड़ाती आवाज, जिसने भी देखा और सुना, उसके चेहरे पर दोषियों के प्रति गुस्सा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl child sexual assolted case in UP kushinagar crime update
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
70 रुपये देकर पूछी दुकान और कर लिया अपहरण
पीड़िता के पिता के मुताबिक बेटी जब कुछ देर के लिए होश में आई तो जानकारी दी। उसने बताया कि एक युवक ने 70 रुपये दिया और गांव में दुकान के बारे में पूछा। जैसे ही आगे बढ़ी तो पीछे से मुंह बंद करके उसे उठा लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया गया। बेटी आरोपितों का हुलिया बता रही है, लेकिन स्पष्ट कह नहीं पा रही है। वह बेहद डरी और सहमी हुई है।
विज्ञापन
girl child sexual assolted case in UP kushinagar crime update
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
मामा के यहां रहकर कक्षा एक में करती है पढ़ाई
मासूम के पिता ने बताया कि बेटी पढ़ने में तेज है। उसके मामा के यहां पढ़ने के लिए भेज दिया। निजी विद्यालय में दाखिला हुआ है। कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में वह घर आ गई। अब दरिंदगी की शिकार हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed