{"_id":"6016844d0b1213022307bc12","slug":"ajeet-singh-murder-was-planned-in-azamgarh-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ जेल में रची गई थी अजीत सिंह हत्याकांड की साजिश, कुंटू-अखंड से पूछताछ में खुले राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़ जेल में रची गई थी अजीत सिंह हत्याकांड की साजिश, कुंटू-अखंड से पूछताछ में खुले राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Jan 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अजीत सिंह व उनकी कार में मिले असलहे (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कठौता चौराहे पर 6 जनवरी को हुए गैंगवार की साजिश आजमगढ़ जेल में रची गई थी। गैंगवार में अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आजमगढ़ जेल में बंद अपराधी कु़ंटू सिंह और बरेली जेल में बंद अखंड सिंह की कस्टडी रिमांड ली है।
2 of 7
- फोटो : amar ujala
दोनों से कई चक्र की पूछताछ हुई। इसमें इस बात का खुलासा हुआ कि गैंगवार की साजिश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधी उधम सिंह की भूमिका अहम रही। वहीं, पूर्व सांसद की भूमिका भी पाई गई है। पुलिस अब पूर्व सांसद पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
3 of 7
हादसे का बाद के दृश्य।
- फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, गैंगवार की साजिश रचने वाले कुंटू सिंह और अखंड को रिमांड पर लिया गया है। उनसे कई राउंड की पूछताछ की गई है। इसमें सामने आया कि अजीत सिंह की हत्या की साजिश कुंटू व अखंड ने आजमगढ़ जेल में रची। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का इनामी बदमाश उधम सिंह भी जेल में बंद था। इन तीनों ने मिलकर ही अजीत की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : amar ujala
उधम सिंह ने ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शूटरों व असलहों का इंतजाम किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इस मामले में अब तक तीन शरणदाताओं और एक शूटर संदीप सिंह बाबा को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने मुख्य शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
5 of 7
गाड़ी के अंदर जांच करते पुलिसकर्मी। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 बजे तक शूटर संदीप सिंह बाबा से भी पूछताछ की। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक कुंटू व अखंड से अभी पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।