फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के चरित्र पर हुआ शक तो मासूम बेटी का गला घोंट दिया, पिता बोला- ये मेरी नहीं थी

Tue, 02 Mar 2021 05:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Mar 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Father killed doughter due to Doubt on wife character in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी दो साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। क्योंकि उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे यह लगता था कि बेटी उससे नहीं, किसी और से है। इसी शक में उसने मासूम को मौत की नींद सुला दिया।

Father killed doughter due to Doubt on wife character in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

घटना चिलुआताल इलाके के एक गांव की है। शख्स जब मृत मासूम को गोद में लेकर घर पहुंचा तो लोगों ने आरोपी पिता को पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। चिलुआताल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Father killed doughter due to Doubt on wife character in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शराब पीने का आदी है। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी (13), उसके बाद पांच साल का बेटा है। वहीं सबसे छोटी बेटी दो साल की थी। वह नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। महिला के पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने पहले समझाया, लेकिन जब उसने बात नहीं सुनी तो वह बेटी और उसके बच्चों को लेकर अपने घर आ गए। वह इलाके में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। बाद में वह बेटी और उसके बच्चों को भी भट्ठे पर ही ले आया। यह ईंट-भट्ठा आरोपी के गांव के पास ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Father killed doughter due to Doubt on wife character in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

महिला के पिता ने बताया कि आरोपी की बड़ी बेटी की तबीयत ठीक नहीं थी। इलाज कराने के बहाने उसका दामाद बच्ची को ईंट-भट्ठे से अपने घर ले गया। जिद करके दोनों बच्चे भी उसके साथ चले गए। रात में आरोपी ने दो साल की मासूम की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन
Father killed doughter due to Doubt on wife character in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

आरोपी दोनों बच्चे व मासूम का शव लेकर ईंट-भट्ठे पर पहुंचा तो हड़कंप मच गया। मां की चीख पुकार सुनकर ईंट-भट्ठे पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसे पीटने पर आमादा हो गए। ईंट-भट्ठे के मैनेजर ने अन्य मजदूरों की मदद से आरोपी को एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed