पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी को कैंट पुलिस नवाब के नाम से ही जानती थी। मुकदमे के सिलसिले में वह अक्सर कैंट थाने आते थे। थाने के सभी पुलिसवाले उन्हें अच्छी तरह से जानते थे। सितंबर 2017 में उन्होंने 1.95 करोड़ के रुपये हड़पने का आरोप लगाकर अनिल सोनकर पर अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया था। वहीं, गोरखनाथ निवासी इमामुद्दीन पर रुस्तमपुर स्थित एक जमीन को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, नुसरत उल्लाह स्वभाव के बहुत ही सरल थे।
नुसरत उल्लाह को 'नवाब' के नाम से जानती थी पुलिस, सीसीटीवी कैमरे से खुलेगा हत्या का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजघाट इलाके के बनकटी चक के पास आवास में शनिवार रात घुसकर शहर के पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी उर्फ अफसर (56) की हत्या के मामले में रविवार को दो आरोपितों को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई। नुसरत उल्लाह की बेटी ने तहरीर देकर दोनों पर रकम के लेनदेन और प्रापर्टी विवाद में हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उधर, तहकीकात में जुटी पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रापर्टी विवाद के अलावा अनैतिक संबंध के एंगल पर भी जांच करते हुए घर के पास की दो महिलाओं सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। खबर है कि मृत शख्स की दूसरी बीवी के भतीजे और उसके साले से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक नुसरत उल्लाह की बेटी अनमता ने तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर मोहल्ला (मुखीजा गली) निवासी अनिल सोनकर और रसूलपुर, गोरखनाथ निवासी इमामुद्दीन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। वारसी की शनिवार रात 11 बजे के आसपास घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रात में खाना खाने के बाद वह पड़ोसी के घर कैरम खेलने चले गए थे। रात में 11 बजे के आसपास घर लौट रहे थे। उसी दौरान गेट के पास पहले से मौजूद युवक उनसे बातचीत करते हुए घर के अंदर गया।
शहर के पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारिस के घर के गली में एक डॉक्टर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से इस पूरे हत्या का राज खुल सकता है। पुलिस को सीसीटीवी से अहम तस्वीर मिल गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इस तस्वीर के सहारे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में भी वारिस का एक पारिवारिक सदस्य दिख रहा है।
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में घटना से पहले एक युवक बाइक खड़ी करके मृतक के घर के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। साथ ही बार-बार नुसरत उल्लाह वारिस के दरवाजे परजाकर आवाज दे रहा है। इस दौरान नुसरत आ गए, फिर दोनों घर के अंदर चले गए। थोड़ी देर में वही युवक घर के अंदर से निकलकर भागते दिख रहा है।