फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई बैंकों की लूट में शामिल था इनामी बदमाश फिरोज पठान, पुलिस की गोली का ऐसे बना शिकार

Mon, 24 Feb 2020 10:25 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Feb 2020 10:25 AM IST
STF gorakhpur unit shot dead wanted and rewardee Feroz Pathan in Basti
फिरोज पठान की तलाश पुलिस को कई सालों से थी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने सोमवार सुबह इलाहाबाद के शातिर बदमाश और डेढ़ लाख के इनामी फिरोज पठान को मुठभेड़ में मार गिराया। एसटीएफ की टीम ने इन्हें बस्ती के महादेवा चौराहे के पास लालगंज रोड पर घेरकर ढ़ेर कर दिया।

STF gorakhpur unit shot dead wanted and rewardee Feroz Pathan in Basti
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया था। - फोटो : अमर उजाला

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि रविवार की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त अपराधी लालगंज कस्बे में मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। सुबह पांच बजे ही पुलिस ने कस्बे की घेराबंदी कर दी थी, जिससे अपराधी भाग न पाए।

STF gorakhpur unit shot dead wanted and rewardee Feroz Pathan in Basti
मुठभेड़ के बाद बदमाशों के बैग से मिला हथियार। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार की सुबह एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को महादेवा से लालगंज की ओर जाते दिखे, पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे, पुलिस टीम उनका पीछा करते हुए सुहेला गांव के पास पहुंची, जहां पर पीछे बैठा युवक बाइक से गिर गया और पुलिस पर फायरिंग करने लगा।

विज्ञापन
STF gorakhpur unit shot dead wanted and rewardee Feroz Pathan in Basti
मौके पर आईडी कार्ड से फिरोज की हुई पहचान। - फोटो : अमर उजाला
जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसे तीन गोली मारकर ढेर कर दिया। उसके पास से बरामद आईडी कार्ड से उसकी पहचान हुई। वह हाल ही में बस्ती के आईसीआईसीआई बैंक से 40 लाख रुपये की लूट में शामिल था।  बताया जा रहा है कि पुलिस को इसकी तलाश कई दिनों से थी। वह इस घटना का मुख्य आरोपी था।
STF gorakhpur unit shot dead wanted and rewardee Feroz Pathan in Basti
कई बैंक लूट में शामिल था बदमाश फिरोज। - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश के मुताबिक, फिरोज मूल रूप से रायबरेली का रहने वाला है और उसका परिवार कुछ साल पहले प्रयागराज में बस गया था। आपराधिक प्रवृत्ति के फिरोज ने बीते दिनों फरेंदा और बस्ती में बैंक लूट को अंजाम दिया था, इससे पहले कौशांबी में ग्राहक सेवा केंद्र पर भी लूट की थी। फिरोज के एनकाउंटर में शामिल एसटीएफ टीम को एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने दो लाख रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed