{"_id":"601512c568941c26ef0ac829","slug":"dr-kafeel-history-sheet-open-by-police-in-case-of-oxygen-scandal-at-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खोली डॉ. कफील की हिस्ट्रीशीट, अब हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने खोली डॉ. कफील की हिस्ट्रीशीट, अब हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर कफील। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के बीच बच्चों की मौत के मामले में आरोपित डॉ. कफील की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस का कहना है कि निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोली है। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बहराइच और अलीगढ़ में भी डॉ. कफील के खिलाफ केस दर्ज है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के बीच हुई 60 से अधिक बच्चों की मौत के बाद डॉ. कफील सुर्खियों में आए थे। अगस्त 2017 में हुए इस मामले में डॉ. कफील आरोपी बनाए गए थे। बाद में वह जेल से जमानत पर रिहा हुए थे।
3 of 5
डॉक्टर कफील।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, जेल से रिहा होने के बाद डॉ. कफील ने कई स्वास्थ्य कैंप लगाए। बच्चों का नि:शुल्क उपचार किया। बाद में वह अचानक बहराइच जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां पर बाल रोग विभाग का निरीक्षण करने लगे। जिला अस्पताल के प्रभारी ने उन्हें रोका। उनकी तहरीर पर बहराइच में केस भी दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डॉक्टर कफील।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विवादों से डॉ. कफील का नाता यहीं पर नहीं टूटा। वह सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोलने लगे। एनआरसी के मामले में अलीगढ़ में पहुंचकर उन्होंने भाषण दिया था। जिसके बाद वहां उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा दर्ज हुआ। उन्हें रासुका में निरुद्ध किया गया। लंबे समय तक वह मथुरा जेल में रहे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ डॉ. कफील खान।(फाइल)
- फोटो : @SaralPatel
गोरखपुर में डॉक्टर कफील की आजाद चौक स्थित क्लीनिक पर भी कार्रवाई की गई थी। उसे सील कर दिया गया था। हालांकि बाद में वह खुल गई और उनकी डॉक्टर पत्नी और अन्य लोग अस्पताल का संचालन करते हैं। जेल से छूटने के बाद डॉ. कफील, प्रियंका गांधी से मिले थे। तब कयास लगाया जा रहा था कि वह कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश ने भी कई बार उनके पक्ष में बयान दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।