फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में कोरोना पर वार जारी: 45 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण शुरू, अस्पतालों में लगी लंबी लाइन

Thu, 01 Apr 2021 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Apr 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
covid vaccination start for those over 45 years old in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में गुरुवार को 45 साल से अधिक उम्र वालों को टीका लगाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल में लंबी लाइन लगी हुई है। हर सप्ताह 63 हजार लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत माह के सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सौ से अधिक बूथों पर 16-16 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।



 

covid vaccination start for those over 45 years old in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

बाकी बचे चार दिनों में 15 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। अप्रैल माह में दो लाख 52 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। जानकारी के मुताबिक, जिले में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष केवल 65 से 70 फीसदी टीकाकरण हो सका है। मार्च माह में एक लाख 12 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। लेकिन करीब 75 हजार को ही टीका लग सका। यही वजह है कि  शासन से नया दिशानिर्देश जारी किया गया है।

 

covid vaccination start for those over 45 years old in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को लगेगा टीका

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगना शुरू हो गया है। इसके बाद से जिले में टीका लगाने का लक्ष्य बढ़ गया है। पहले जहां चार लाख 20 हजार लोगों को टीका लगाना था। अब यह संख्या सात लाख 20 हजार के आसपास हो गई है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
covid vaccination start for those over 45 years old in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

डॉ एनके पांडेय ने कहा कि अप्रैल माह का लक्ष्य बड़ा है। उसी अनुसार तैयारी भी शुरू हुई है। हर सप्ताह करीब 63 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को टीकाकरण के फायदे भी बताए जा रहे हैं। जिससे वे जागरूक हो और अन्य को भी प्रेरित करें।  

 

विज्ञापन
covid vaccination start for those over 45 years old in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि जिले में बुधवार को 19 बूथों पर 1009 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। लक्ष्य 1500 लोगों को टीका लगाने का था। इसमें 975 को पहली, जबकि 34 को बूस्टर डोज लगाई गई।  कुल 67.2 फीसदी टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अब तक टीकाकरण को लेकर कही से कोई शिकायत नहीं मिली है। पात्र लोग टीका जरूर लगवाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed