फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला पड़ताल: यहां कोविड प्रोटोकाल की उड़ रही हैं धज्जियां, खतरे के बाद भी नहीं संभल रहे हैं लोग

Sat, 10 Apr 2021 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Apr 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
Covid protocol break in Bhalotia market at Gorakhpur
बिना मास्क आए लोगों को दी जा रहीं दवाएं। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में दवा की थोक मंडी भालोटिया और फुटकर दवा मंडी बेतियाहाता में लोग बगैर मास्क के बेरोकटोक खरीदारी करते दिखे। यह स्थिति तब है जब डीएम ने दवा विक्रेता समिति के पदाधिकारियों के साथ ही बैठक कर बिना मास्क वाले ग्राहकों को दुकानों में प्रवेश न देने का निर्देश दिया था। दवा विक्रेता संगठनों ने अधिकारियों से इसका वादा भी किया था। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि लगभग 90 प्रतिशत दुकानों पर बिना मास्क लगाए लोगों को दवाएं दी जा रही थीं। दुकानदार और उनके कर्मी खुद भी मास्क नहीं लगाए थे। सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई जा रही थीं।

Covid protocol break in Bhalotia market at Gorakhpur
अलहदादपुर में बिना मास्क आए लोगों को दी जा रहीं दवाएं।। - फोटो : अमर उजाला।
अलहदादपुर चौक
अलहदादपुर चौक स्थित दवा की दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर दवाओं की खरीदारी करते नजर आए। कई लोगों ने मास्क नहीं पहना था। जिन्होंने पहना था, वे भी खानापूर्ति करते दिखे। यहां कई दुकानदार भी मास्क नहीं लगाए थे।
Covid protocol break in Bhalotia market at Gorakhpur
बेतियाहाता में बिना मास्क आए लोगों को दी जा रहीं दवाएं। - फोटो : अमर उजाला।
बेतियाहाता
बेतियाहाता में लगभग 90 प्रतिशत दुकानदार बिना मास्क लगाए दवा बेचते नजर आए। बगैर मास्क के दुकान पर पहुंचने वालों को भी बिना किसी रोकटोक के दवाएं दी जा रही थीं। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल किसी को नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid protocol break in Bhalotia market at Gorakhpur
भालोटिया में बिना मास्क आए लोगों को दी जा रहीं दवाएं। - फोटो : अमर उजाला।
भालोटिया मार्केट
पूर्वांचल की दवा की सबसे बड़ी थोक मंडी भालोटिया मार्केट में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कहीं पर होता नहीं नजर आया। 80 प्रतिशत दुकानदार और कर्मचारी मास्क नहीं लगाए थे। बिना मास्क के पहुंचे दवा व्यापारियों को भी टोकने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
Covid protocol break in Bhalotia market at Gorakhpur
बिना मास्क आए लोगों को दी जा रहीं दवाएं। - फोटो : अमर उजाला।
महिला अस्पताल रोड
जिला महिला अस्पताल रोड पर स्थित दवा की दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर दवा की खरीदारी कर रहे थे। मास्क न तो दुकानदारों के पास था और न ही दवा खरीदने वालों के पास। किसी भी दुकान पर कोविड प्रोटोकाल का पालन होता नहीं दिखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed