फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में होगा ऑक्सफोर्ड में बनी वैक्सीन का ट्रायल, आईसीएमआर ने दी मंजूरी

Thu, 20 Aug 2020 02:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Aug 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccine trial in Oxford to be conducted in Gorakhpur Medical College
Coronavirus Vaccine News - फोटो : Amar Ujala

ऑक्सफोर्ड में बनी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में होगा। मेडिकल कॉलेज को यह वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया उपलब्ध कराएगी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी जानकारी...

Corona Vaccine trial in Oxford to be conducted in Gorakhpur Medical College
coronavirus vaccine - फोटो : Amar Ujala

इसके बाद आरएमआरसी के साथ मिलकर इस वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। आईसीएमआर ने इसकी मंजूरी दी है। इससे पहले भी जिले में भारत बायोटेक व जायडस कैडिला के दो वैक्सीनों का ट्रायल किया जा रहा है।

Corona Vaccine trial in Oxford to be conducted in Gorakhpur Medical College
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media

आईसीएमआर के प्लानिंग कोऑर्डिनेटर व आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि ट्रायल को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट से चल रही वार्ता सफल रही है। बीआरडी में कोरोना प्रतिरोधक वैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी मिल गई है। 15 दिनों के अंदर इसपर काम शुरू होने की उम्मीद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Vaccine trial in Oxford to be conducted in Gorakhpur Medical College
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

विदेशों में ट्रायल रहा है सफल  
आरएमआरसी के मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन बेहद खास है। इस वैक्सीन का पहले चरण का ट्रायल विदेशों में पूरा हो चुका है जो काफी सफल रहा है। इसका बेहतर इम्यून रिस्पांस मिला है। अच्छी बात यह है कि साइड इफेक्ट बहुत कम थे, जो साधारण दवाओं से ठीक हो गए। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में भी परिणाम बेहतर होंगे।

विज्ञापन
Corona Vaccine trial in Oxford to be conducted in Gorakhpur Medical College
coronavirus vaccine - फोटो : Social Media

दो वैक्सीन का ट्रायल पहले से चल रहा
इससे पूर्व जिले के राणा हॉस्पिटल में भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है। दो डोज वालंटियरों को लगाई जा चुकी है। इसके अलावा इसी अस्पताल में जायडस-कैडिला की वैक्सीन का भी ट्रायल किया जा रहा है। पहले दिन 25 वालंटियरों को वैक्सीन लगाई गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed