फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएए के विरोध में जमकर की थी पत्थरबाजी, आरसी जारी कर वसूली की तैयारी

Thu, 20 Aug 2020 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Aug 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
RC issued against all miscreants for protest against CAA
सीएए के विरोध में पत्थरबाजी करते उपद्रवी। file - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शहर में बवाल करने वाले सभी आठ उपद्रवियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने आरसी जारी करने के साथ ही अब उसकी वसूली की भी तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना संकट की वजह से वसूली की प्रक्रिया थोड़ी सुस्त हो गई, मगर अब इसमें तेजी लाई जाएगी।

RC issued against all miscreants for protest against CAA
गोरखपुर में नखास में भीड़ बेकाबू। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सीएए के खिलाफ 20 दिसंबर 2019 को नखास एवं उसके आस-पास हुए उपद्रव के दौरान सरकारी और गैर सरकारी संपत्ति के नुकसान का आकलन करने के लिए डीएम ने एडीएम (फाइनेंस) के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने 90 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया था। इसमें 49500 रुपये की सार्वजनिक संपत्ति और 40500 की निजी संपत्ति का नुकसान शामिल है।

RC issued against all miscreants for protest against CAA
गोरखपुर में सीएए को लेकर हुआ था हिंसक प्रदर्शन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

साक्ष्यों समेत पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर क्षति की वसूली के लिए एडीएम (सिटी) ने आठ उपद्रवियों को नोटिस दिया था। मौके पर किसी उपद्रवी के नहीं मिलने पर सभी के घरों पर नोटिस चस्पा किया गया था। प्रत्येक से 11250 रुपये की वसूली होनी है। नोटिस के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के खूनीपुर निवासी जैद पुत्र इरशाद की ही तरफ से जवाब दाखिल किया गया था, मगर उसकी दलीलों से प्रशासन संतुष्ट नहीं हुआ। वहीं बाकी घर छोड़ फरार हो गए। तय समय के भीतर जवाब नहीं आने पर प्रशासन ने आरसी जारी करने की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
RC issued against all miscreants for protest against CAA
पोस्टर दिखाकर आरोपियों की तलाश करती पुलिस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इन्हें जारी हुआ था नोटिस
बेनीगंज कोतवाली निवासी शादाब खां पुत्र झीनक, रहमत नगर राजघाट के अर्सियान अंसारी पुत्र इसराज, खूनीपुर कोतवाली के जैद पुत्र इरशाद, वहीं के सहबाज पुत्र फैयाज, पहाड़पुर राजघाट के इमरान पुत्र जग्गन, मियां बाजार कोतवाली के अकीब पुत्र अख्तर, खूनीपुर कोतवाली के सलमान पुत्र अब्दुल आदि।

एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उपद्रव में हुई सरकारी एवं गैर सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए सभी के घर नोटिस चस्पा करा दिया गया था। सुनवाई में किसी की दलील संतोषजनक नहीं मिली। सभी के खिलाफ आरसी जारी कर दी गई है। जल्द ही वसूली भी हो जाएगी।
 
 
विज्ञापन
RC issued against all miscreants for protest against CAA
मदीना मस्जिद के सामने लगी पुलिस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जुलाई में पुलिस ने 32 के खिलाफ दाखिल की थी चार्जशीट
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ बवाल करने वालों के खिलाफ जुलाई 2020 में कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ चार्जशीट तैयार किया था, जिसे घटना के छह महीने बाद दाखिल किया गया था। जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2019 के दूसरे सप्ताह से गोरखपुर में सीएए को लेकर तनाव शुरू हो गया था। 22 दिसंबर को जुमा के दिन बवाल काफी बढ़ गया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed