गोरखपुर में कोविड टीकाकरण में लोग उत्साह से प्रतिभाग कर रहे हैं। तीसरे चरण में शुक्रवार को 36 बूथों पर 3600 की जगह 3768 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें पहले और बूस्टर डोज लगवाने वाले भी शामिल रहे। तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में राज्य सभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल और व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन ने पहली डोज लगवाई। उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। लोग टीका जरूर लगवाएं।
गोरखपुर में कोरोना पर हुआ वार: 3600 की जगह 3768 लोगों ने लगवाया वैक्सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीका लगवाने वालों में 621 स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर तथा 1478 आम जन (60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से ऊपर के बीमार लोग) शामिल रहे। जबकि 1669 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। कुल 104.5 फीसद टीकाकरण हुआ। टीका लगवाने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह नजर आया। लंबी लाइन में लगकर लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराने के बाद टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद लोग 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में रहे। किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बूथों का निरीक्षण किया।
इन अफसरों ने लगवाई बूस्टर डोज
जिला अस्पताल के बूथ पर कमिश्नर जयंत नार्लिकर, आईजी राजेश डी मोदक, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी जोगेंद्र कुमार व एडीएम वित्त राजेश सिंह ने बूस्टर डोज लगवाई।
11 और निजी अस्पतालों में लगेगा कोविड का टीका
कोविड टीकाकरण के लिए 11 और निजी अस्पतालों ने रुचि दिखाई है। इन अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीका भी उपलब्ध करा दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के अलावा 11 और निजी अस्पताल कोविड का टीका लगवाएंगे। इन अस्पतालों में गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय, आनंद लोक हॉस्पिटल, स्टार हॉस्पिटल, अग्रवाल आर्थोपेडिक, मेट्रो हॉस्पिटल, फातिमा हॉस्पिटल, सिसोदिया हॉस्पिटल, विनायक हॉस्पिटल, सृजन आई केयर हॉस्पिटल, लाइफ केयर हॉस्पिटल, प्राइड हॉस्पिटल शामिल हैं। इन हॉस्पिटलों में वैक्सीन भी उपलब्ध करा दी गई है। ब्यूरो
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि 36 बूथों पर टीकाकरण हुआ। करीब 104.5 फीसद टीकाकरण हुआ है। 12 निजी अस्पतालों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। इससे आम आदमी को काफी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और बीआरडी में हर कार्यदिवस पर टीका लगाया जाएगा।