फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादियों पर पड़ रही है कोरोना की काली छाया, जानिए नई गाइड लाइन कैसे डाल रही असर

Wed, 07 Apr 2021 06:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Apr 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
corona new guidelines will affect marriage in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक समारोहों के लिए केवल सौ लोगों के शामिल होने की संख्या तय कर दी है। इससे इस साल भी शादी समारोहों की रौनक धूमिल होनी तय है। सरकार की नई गाइड लाइन के बाद आयोजक से लेकर रिश्तेदार और शादी समारोहों से संबंधित कारोबारियों तक के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। आयोजकों को अपने कार्यक्रम को सफलता से संपन्न कराने की चिंता है तो रिश्तेदारों को समारोह में शामिल होने की। वहीं, कारोबारी इस चिंता में हैं कि कहीं पिछले साल की तरह उनका धंधा ही न चौपट हो जाए।



 

corona new guidelines will affect marriage in gorakhpur
सांकेतिक चित्र। - फोटो : सोशल मीडिया।

बता दें कि इस साल 22 अप्रैल से शादी समारोह शुरू हो रहे हैं, जोकि तकरीबन दो माह तक चलने वाले हैं। लड़की वाले से लेकर लड़के वाले तक ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। टेंट से लेकर मैरिज हाल तक बुक हैं। कइयों ने मेहमानों को कार्ड भी भेज दिया है। ऐसे में यदि कोरोना का संक्रमण बढ़ता है और सख्ती की जाती है तो शादी समारोह की भव्यता का धूमिल होना तय है।

 

corona new guidelines will affect marriage in gorakhpur
खाली पड़ा शादी समारोह स्थल - फोटो : अमर उजाला

कम लोगों के शामिल होने की बाध्यता की वजह से कई चीजों में कटौती होगी, जिसका असर शादी से जुड़े कारोबार पर भी पड़ना है। पिछले साल भी शादी समारोहों पर कोरोना की काली छाया पड़ गई थी। इस वजह से कई लोगों ने तो शादी समारोहों को स्थगित तक कर दिया था। वहीं यदि किसी ने शादी की भी तो बेहद सादे तरीके से। इस साल भी शादी समारोहों पर कोरोना की काली छाया पड़ गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
corona new guidelines will affect marriage in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

गोरखपुर के मृणांक पांडेय ने बताया कि 26 अप्रैल को शादी है। सभी तैयारियां हो चुकी हैं। डेढ़ से दो हजार कार्ड छपवाने के साथ उसी हिसाब से खाने से लेकर अन्य बुकिंग हो चुकी है। अब 100 लोगों की अनुमति वाले आदेश ने आफत बढ़ा दी है। जिन्हें कार्ड दिया है उन्हें कैसे मना किया जाए।

मिठाई व्यवसायी राजकुमार आर्य ने कहा कि अप्रैल-मई में बहुत लगन है। 100 लोगों की संख्या तय करने से दिक्कतें बढ़ जाएंगी। मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में मिठाई व अन्य सामग्रियों की बुकिंग की जा चुकी है। अब अगर लोग अपनी संख्या को कम करेंगे तो व्यापार काफी प्रभावित होगा।



 

विज्ञापन
corona new guidelines will affect marriage in gorakhpur
मैरिज होम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मैरिज हाउस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा कि शासन की गाइड लाइंस के अनुरूप ही मैरिज हाउस एसोसिएशन भी लोगों से अपील करता है कि घर के वैवाहिक या निजी कार्यक्रमों में 100 की संख्या में ही लोगों को लेकर आएं। जनहित में ऐसा कदम उठाना सरकार का फैसला है इसलिए सभी को इसका पालन करना चाहिए।

आम नागरिक सीएल वर्मा ने कहा कि नई गाइड लाइंस के बाद परिवार के ही शादी समारोह में जाने में संशय हो रहा है। लेकिन किया भी क्या जा सकता है। लोगों को कोरोना से बचने के लिए सरकार के नियमों का पालन करना ही चाहिए। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed