इंसानियत शर्मसार: पिता की मौत के बाद बेटों ने नहीं दिया कंधा, जेसीबी से कराया जमीन में दफन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों ने उसे कोरोना संक्रमित बता दिया। ऐसे में बेटे कोरोना की बात सुनकर अवाक रह गए। उन्होंने कहीं और इलाज कराने की बात कहकर पिता की अस्पताल से छुट्टी करवा दी और उन्हें लेकर घर आ गए। कुछ दिन बाद ही मरीज की मौत हो गई।
मरीज की मौत होने के बाद परिजनों ने उसके शरीर को छूने की जरूरत नहीं समझी। गांव के कुछ लोग आगे आए लेकिन परिजनों ने कोरोना का हवाला देकर उन्हें मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने जेसीबी मंगवाकर एक गड्ढा खुदवाया और उसी जेसीबी पर शव को रखकर गड्ढें में दफन कर दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि मृतक काफी दिनों से टीबी का मरीज था, जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी। बच्चों ने उसे कोरोना संक्रमित समझकर मुखाग्नि देने से इनकार कर दिया और उन्हें जेसीबी के माध्यम से जमीन में दफन करवा दिया।
वहीं मृतक के बेटों ने बताया कि निजी अस्पताल ने उन्हें कोरोना बताया था। लोगों की सुरक्षा को दिखते हुए शव को किसी को छूने नहीं दिया गया। पिता को गांव के बाहर खेत में दफन कर दिया गया है। बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।