फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सिर से उठा पिता का साया, दादा पर आई तीन बच्चों की जिम्मेदारी, बोले- भगवान किसी को ना दिखाए ऐसा दिन

Mon, 31 May 2021 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 May 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Three children orphaned after young man died in road accident at kushinagar
मृतक उदित की फाइल फोटो व हादसे के बाद गमगीन परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बरात से लौट रही कार के पलटने के बाद हुए हादसे में पकवाइनार डुमरी निवासी नागेंद्र राव के 28 वर्षीय बेटे उदित राव की मौत से तीन मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार के लोगों को अब उनके भविष्य की चिंता सताने लगी है। उदित का बड़ा बेटा अर्पित आठ वर्ष का है। वह कक्षा एक में पढ़ता है, जबकि अमृत चार व राजवीर दो साल का है। उदित की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पत्नी गुंजन देवी रह-रहकर बेहोश हो जा रही हैं। परिवार समेत आसपास के लोग उदित की पत्नी को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। गांव में हर तरफ गम का माहौल है। आस-पड़ोस के लोग कह रहे थे कि अब इन मासूम बच्चों की परवरिश कौन करेगा। अब इनके हाथों में कौन देगा खिलौने? किससे करेंगे जिद? किससे मांगेंगे अपनी खुशियां?
Three children orphaned after young man died in road accident at kushinagar
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं एक तरफ किनारे में रोते-रोते हताश व बदहवाश पिता नागेंद्र राव भाग्य को कोस रहे थे कि यह कैसी नियति है कि जिस बेटे के कंधे पर हम जीवन की अंतिम यात्रा करते, उस बेटे को आज खुद अपने कंधे पर ले जाने की विवशता है। भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाए। 
Three children orphaned after young man died in road accident at kushinagar
मृतक उदित की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं रोते-रोते उदित के भाई अमरेश राव की पथराई आंखें अपने बड़े भाई के शव की तरफ देख रही थीं। वह कह रहा था कि अब छोटी-छोटी गलतियों पर हमें कौन डांटेगा? मुझसे नाराज कौन होगा? किसी सामान के लिए मुझसे कौन झगड़ा करेगा? 
विज्ञापन
विज्ञापन
Three children orphaned after young man died in road accident at kushinagar
गमगीन परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
फफक पड़े मृतक के पिता
हादसे में मरने वाले युवकों में तीन कसया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। इसमें पकवाइनार डुमरी के दो और शामपुर गांव का एक शामिल है। हादसे में मृतक युवकों के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए शुभचिंतकों व रिश्तेदारों की तांता लगा रहा। इनके घर पहुंचने वाले लोगों की आंखें नम हो जा रही थी। जहां एक दिन पहले अमरनाथ उपाध्याय के बेटे धनंजय की शादी की खुशियां मनाई जा रही थी वहीं सड़क हादसे में उदित की मौत के बाद मातम छा गया। पिता नागेंद्र को ढांढस बंधाने के लिए रिश्तेदार जैसे ही पहुंचते वह फफक पड़े। उनका बिलखना देख वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा।   
विज्ञापन
Three children orphaned after young man died in road accident at kushinagar
हादसे में मरे चारों मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
हादसे ने निगल ली चार जिंदगियां
जिले के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल पांचवे युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। परिजन उसे लेकर घर आ गए हैं, हालांकि अभी वह युवक इतनी दहशत में है किसी से बात नहीं कर पा रहा है। मृत तीन युवक अपने दोस्त की बरात में गए थे जबकि एक युवक इसी बरात में बतौर रिश्तेदार शामिल हुआ था। पांचवां घायल युवक वाहन चालक के साथ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed