फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने लहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा, तस्वीरें देखकर करेंगे गर्व

Wed, 13 Jan 2021 04:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Jan 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi waved highest Tiranga Flag of state in Gorakhpur
प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर महोत्सव के समापन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामगढ़ ताल के किनारे लगाए गए प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे (246 फीट) को लहराया। उन्होंने वर्जुअल माध्यम से वंदे मातरम धुन के बीच एलईडी स्क्रीन पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इससे पहले प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगा था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कोणार्क मंदिर की तर्ज पर बने जेट्टी प्रवेश द्वार और बुद्ध प्रवेश द्वार का भी लोकार्पण किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 

CM Yogi waved highest Tiranga Flag of state in Gorakhpur
सबसे ऊंचा तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला।

उद्योगपति अमर तुलस्यान ने गोरखपुर में प्रदेश का सबसे ऊंचे तिरंगे की योजना बनाई थी। दिसंबर 2017 में जिला प्रशासन से इसके लिए अनुमति मिल गई थी। इसका ढांचा तैयार कर तिरंगा लगाने वाली कंपनी ने इसका ट्रायल भी कर लिया था।

 

CM Yogi waved highest Tiranga Flag of state in Gorakhpur
रामगढ़ताल किनारे लगा प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
इसी बीच नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से रामगढ़ ताल के किनारे किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी गई थी। बाद में जीडीए की ओर अनुमति मिलने के बाद यहां पोल खड़ा कर दिया गया। करीब एक साल से तिरंगा फहराने का इंतजार किया जा रहा था। अब यह इंतजार खत्म हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi waved highest Tiranga Flag of state in Gorakhpur
प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला।

15 किलोमीटर दूर से नजर आएगा
गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगे तिरंगे की ऊंचाई 211 फीट है। गोरखपुर में इससे 35 फीट ऊंचा यानी 246 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया गया। इसे 15 किलोमीटर की परिधि से देखा जा सकता है।

 

विज्ञापन
CM Yogi waved highest Tiranga Flag of state in Gorakhpur
प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला।
देश में कई और स्थानों पर ऊंचाई पर फहरा रहा तिरंगा
 
स्थान     राज्य ऊंचाई (फीट)
बेलगाम कर्नाटक 360.8
अटारी बार्डर पंजाब 360
कोल्हापुर महाराष्ट् 303
पहाड़ी मंदिर रांची 293
तेलीबांधा रायपुर 269
फरीदाबाद हरियाणा 250
गोरखपुर उत्तर प्रदेश 246
भोपाल मध्यप्रदेश 237
मुखर्जी पार्क गाजियाबाद 211
कनॉट प्लेस दिल्ली 207
जयपुर राजस्थान 206
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed