फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM योगी के कहने पर गोरखपुर मेट्रो रूट में किया गया बड़ा बदलाव, लाखों लोगों को दिखेगा फायदा

Sat, 04 Jan 2020 10:56 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 04 Jan 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi suggestion to change in DPR cost of metro project decreased by about 200 crores
Gorakhpur metro - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुझाव के बाद गोरखपुर में प्रस्तावित मेट्रो रेल के प्रोजेक्ट में कुछ बदलाव कर दिया गया है। अब मेट्रो ट्रेन सूबा बाजार की बजाए मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक और दूसरे रूट पर कचहरी की बजाय नौसड़ तक चलेगी। साथ ही प्रोजेक्ट की लागत में करीब 200 करोड़ रुपये की कमी आ गई है।

CM Yogi suggestion to change in DPR cost of metro project decreased by about 200 crores
प्रतिकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

आज के समय में परिवहन के लिहाज से नौसड़ बस अड्डा काफी महत्वपूर्ण हो गया है। आने वाले समय में यहां से रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने मेट्रो के दूसरे रूट को कचहरी से बढ़ाकर नौसड़ तक करने का सुझाव दिया था। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने इस पर मुहर भी लगा दी है।

CM Yogi suggestion to change in DPR cost of metro project decreased by about 200 crores
सांकेतिक फोटो। - फोटो : amar ujala

वहीं इन सब बदलावों की वजह से गोरखपुर मेट्रो पर जो 4900 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान था वह कम होकर 4589 करोड़ रुपये हो गया। एमएमएमयूटी तक मेट्रो रूट कम करने से ही करीब 100 करोड़ रुपये की लागत कम हो गई है। वहीं नौसड़ बस अड्डे तक रूट के विस्तार के लिए राप्ती नदी पर फ्लाइओवर बनाना पड़ेगा। इस पर 80 करोड़ रुपये का खर्च बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi suggestion to change in DPR cost of metro project decreased by about 200 crores
प्रतिकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

2041 तक के लिए प्रस्तावित है मेट्रो
गोरखपुर मेट्रो रेल वर्ष 2041 तक के लिए प्रस्तावित की गई है। तब शहर की जनसंख्या वर्तमान 14 लाख से बढ़कर 23 लाख के आसपास होगी। मेट्रो लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम (एलआरटीएम) पर कार्य करेगी। इसमें तीन बोगियां होंगी। वहीं महेसरा और मुगलहा में डिपो बनने की संभावना है।

विज्ञापन
CM Yogi suggestion to change in DPR cost of metro project decreased by about 200 crores
गोरखपुर मेट्रो मैप। - फोटो : अमर उजाला
-मेट्रो रूट एक
श्याम नगर, बरगदवां, शास्त्री नगर, नथमलपुर, गोरखनाथ मंदिर, हजारीपुर, धर्मशाला, गोरखपुर रेलवे स्टेशन, गोरखपुर यूनिवर्सिटी, मोहद्दीपुर, रामगढ़ताल, एम्स, मालवीय नगर, एमएमएमयूटी

-मेट्रो रूट दो.
गुलरिहा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, मुगलहां, खजांची बाजार, बशारतपुर, अशोक नगर, विष्णु नगर, असुरन चौक, धर्मशाला, गोलघर, कचहरी चौराहा, नौसड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed