गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले जनता दरबार से कभी कोई फरियादी निराश होकर नहीं जाता है। इसका सटीक उदाहरण रविवार को देखने के लिए मिला। सीएम योगी रविवार सुबह जैसे ही जनता दर्शन से बाहर निकले वहां रामजानकी कुसम्ही से आए 109 वर्षीय महंत ओमकारनाथ पर उनकी नजर पड़ी। सीएम तुरंत उनके पास गए और हालचाल पूछा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
2 of 5
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
महंत ओमकारनाथ दिव्यांगता की वजह व्हील चेयर पर जनता दरबार पहुंचे थे। महंत ने सीएम को बताया कि वह एक यज्ञ करा रहे हैं। यज्ञ से पहले गोरक्षपीठाधीश्वर से मिलने की आस थी। वह आज पूरी हो गई।
3 of 5
स्वान को दुलार करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएम ने काफी देर तक उनसे बात की। इसके बाद मंदिर कार्यालय से यज्ञ के लिए मदद दिलाई। सीएम ने मंदिर में महंत ओमकारनाथ का आदर-सत्कार कर उन्हें विदा किया और कहा कि जनता दरबार से कोई निराश होकर नहीं जाता है।
4 of 5
गायों का चना गुड़ खिलाते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सबसे पहले गुरु गोरखनाथ की पूजा की फिर महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया।
5 of 5
जनता दरबार में उपस्थित फरियादी।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी गोशाला गए और गायों को गुड़ व चना खिलाया। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद सीएम योगी ने हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में सैकड़ों फरियादी आए। मुख्यमंत्री योगी एक-एक कर फरियादियों के पास गए। सबकी समस्याएं सुनीं और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।