गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने आए बाल श्रद्धालुओं पर जमकर प्यार-दुलार बरसाया।
2 of 7
बच्चों को टॉफी देते दुलारते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इन बच्चों से खूब बातें की, चॉकलेट गिफ्ट की और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
3 of 7
बच्चों को टॉफी देते दुलारते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में सप्ताह भर चलने वाले श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत शनिवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ में सम्मिलित होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार सुबह दिनचर्या परंपरागत रही।
4 of 7
बच्चों को चॉकलेट देकर दुलारते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री मंदिर की गोशाला में पहुंचे और गोसेवा करते हुए वहां कुछ समय व्यतीत किया।
5 of 7
गोसेवा करते सीएम योगी( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने परिजनों के साथ मंदिर में दर्शन पूजन करने आए बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाया।