श्रीराधाष्टमी पर बुधवार को श्रीराधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गीता वाटिका में आयोजित जन्मोत्सव में राधे-राधे संकीर्तन की गूंज पर श्रद्धालु झूमते रहे। प्रभातफेरी निकाली गई।
2 of 12
राधाष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक पद गायन, सत्संग व रासलीला का भक्तों ने आनंद लिया। गीता वाटिका में पूर्वाह्न 11:53 बजे राधा जी का जन्मोत्सव मनाया गया।
3 of 12
राधाष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में भक्तों ने आरती व संकीर्तन कर राधारानी के चरणों में अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान भजन-कीर्तन भी किया गया। जिसमें श्रद्धालु झूम उठे।
4 of 12
राधाष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को शहनाई वादन से हुई। सुबह 6:30 बजे परिसर में प्रभातफेरी निकाली गई। मंदिर के छोटे ठाकुरजी (सचल विग्रह) रथ पर विराजित थे। निमाई-निताई (चैतन्य महाप्रभु व नित्यानंद महाप्रभु) का मधुमय संकीर्तन वातावरण में आनंद भर रहा था। ''''राधिकारमण अंबुजनयन नंद नंदन नाथ हे'''' गाते हुए भक्तगण नृत्य करते चल रहे थे।
5 of 12
राधाष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को शहनाई वादन से हुई। सुबह 6:30 बजे परिसर में प्रभातफेरी निकाली गई। मंदिर के छोटे ठाकुरजी (सचल विग्रह) रथ पर विराजित थे।