फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण के लिए मांगी मन्नत

Sat, 28 Aug 2021 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Aug 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed Rudrabhishek in Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरक्षनगरी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भव्य अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले शुक्रवार को ही गोरखपुर पहुंच गए। उन्होंने शनिवार को सुबह जनकल्याण के लिए अपने आवास में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।


बता दें कि सुबह मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया। हमेशा की तरह उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। आधा घंटा गोशाला में गायों के साथ गुजारने के बाद उन्होंने पालतू कुत्ते गुल्लू को बिस्किट खिलाने के साथ ही उसे दुलारा-पुचकारा। उसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ में पहुंचे। वहां आचार्यगण पहले से तैयारी के साथ बैठे थे।
CM Yogi Adityanath performed Rudrabhishek in Gorakhnath temple
कालू और गुल्लू को बिस्किट खिलाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि गोरखपुर शनिवार को मुख्यमंत्री सुबह उठकर हमेशा की तरह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किए। ब्रह्मलीन पीठाधीश्वरों की समाधि पर जाकर शीश नवाया। मंदिर स्थित गोशाला गए। वहां से लौटे तो श्वान कल्लू को बिस्किट खिलाया।
CM Yogi Adityanath performed Rudrabhishek in Gorakhnath temple
राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर की साफ-सफाई देखी। जनता दरबार में न जाकर सीधे ऊपर गए और कक्ष के पास स्थापित शक्ति पीठ पर लोक कल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। दुर्गा शक्ति पीठ के पास लोक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed Rudrabhishek in Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर के 11 आचार्य अरविंद त्रिपाठी व आचार्य रामानुज के नेतृत्व में मंत्रोच्चार करने के लिए बैठे थे। मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक शुरू किया गया। रुद्राभिषेक के लिए दूध, आम्र रस, गन्ने का रस के अलावा अन्य कई फलों का रस रखा गया था। सुबह सात 7 बजे से  9 बजे तक रुद्राभिषेक किया गया। उसके बाद हवन किया गया।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath performed Rudrabhishek in Gorakhnath temple
राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला।
सोनबरसा में देवीपाटन के महंत ने कराया रुद्राभिषेक
शनिवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय सोनबरसा के उद्घाटन के पूर्व वहां पर भी रुद्राभिषेक और हवन का कार्यक्रम किया गया। वहां पर रुद्राभिषेक देवीपाटन शक्ति पीठ के महंत मिथलेशनाथ ने किया। मंदिर के पांच आचार्य पंडित रामानुज त्रिपाठी, रंगनाथ मिश्र के नेतृत्व में रुद्राभिषेक कराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed