{"_id":"5e6868618ebc3eebb4476138","slug":"cm-yogi-adityanath-janta-darbar-in-gorakhnath-temple-at-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, न्याय का दिया भरोसा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, न्याय का दिया भरोसा, देखें तस्वीरें
गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगा तो फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री एक-एक कर लोगों से मिलते रहे। सबकी समस्याएं सुनी तथा हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद सीएम ने गोशाला में भ्रमण किया।
2 of 5
लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सोमवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हुए थे। डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की समस्या को सुनी थी। वहीं बुधवार को खुद सीएम योगी ने लोगों की समस्या को सुना और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
3 of 5
जनता दरबार में सीएम योगी का इंतजार करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
हर बार की तरह इस बार अधिकतर मामले कानून और जमीन से जुड़े हुए थे। फरियादी अपनी फरियाद लेकर सुबह 4 बजे से ही लाइन में लग गए थे। इसमें बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीएम से फरियाद करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
फरियादियों में कई लोगों की मुलाकात सीएम योगी से नहीं हो पाई इसलिए वे जरुर थोड़े निराश दिखे। हालांकि सभी लोगों के शिकायत पत्र ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गाय को गुड़ खिलाते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सीएम रविवार से ही अपने शहर गोरखपुर में आए हुए हैं। मंगलवार को भगवान नरसिंह की यात्रा में सीएम योगी शामिल नहीं हुए थे। बता दें कि बुधवार को भी सीएम योगी गोरखपुर में रहेंगे और अधिकारियों की समीक्षा करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।