योगी सरकार के चार साल का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया है। इस अवधि में गोरखपुर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शहर के आंतरिक व बाहरी हिस्से में फोरलेन सड़कों का जाल बिछ गया है। एयर कनेक्टिविटी बेहतर हुई। जल्द ही गोरखपुर से लखनऊ की उड़ान भी शुरू होगी। प्रदेश का तीसरा और सबसे अच्छा चिड़ियाघर बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण जल्द होगा। राप्ती नदी के तट राजघाट पर खूबसूरती देखते ही बनती है। रामगढ़ताल में बोटिंग शुरू हो गई। खाद कारखाना बनकर तैयार है। जून में लोकार्पण के साथ ही यूरिया का उत्पादन शुरू हो जाएगा। एम्स की 750 बेड की ओपीडी इसी वर्ष शुरू हो सकती है। पैथालॉजी जांच की सुविधाएं बढ़ी हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। रंगकर्मियों को प्रेक्षागृह का तोहफा मिल जाएगा। बिजली व पेयजल की व्यवस्था सुधरी है। साफ-सफाई पहले से बेहतर है। कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है।
तस्वीरें: चार साल में बदला गोरखपुर, जमीन से आसमान तक दिखी चमक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिड़ियाघर बनकर तैयार, जल्द लोकार्पण
शहीद अशफाक उल्लाह खां चिड़ियाघर बनकर तैयार हो गया है। करीब 110 वन्य जीव लाए जा चुके हैं। प्रवेश शुल्क की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश निशुल्क होगा। छह साल से ज्यादा व 13 वर्ष तक के लिए 25 रुपये और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को 50 रुपये शुल्क देने होंगे। 123 एकड़ क्षेत्रफल में फैला चिड़ियाघर बेहद खास है। जल्द लोकार्पण होगा।
जाम की समस्या से राहत देगी मल्टीलेवल पार्किंग
गोलघर स्थित जलकर परिसर में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का काम आखिरी चरण में है। जुलाई 2021 तक यहां गाड़ियां पार्क होनी शुरू हो जाएंगी। पार्किंग का निर्माण कर रहे गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के मुताबिक सिविल वर्क पूरा हो चुका है और अब सिर्फ बिजली और लिफ्ट लगाने का ही काम बाकी रह गया है। ग्राउंड समेत चार तल की इस पार्किंग के टेरिस पर भी गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी। पार्किंग के लिए कुल पांच तल मिलेंगे। इसकी क्षमता 305 चार पहिया गाड़ियां खड़ी करने की है।
चार साल में हवाई सेवाओं को लगे पंख
चार साल पहले गोरखपुर से केवल दिल्ली के लिए एक फ्लाइट थी। अब जिले से 10 हवाई सेवाएं हो गईं हैं। दिल्ली और मुंबई के लिए तीन-तीन उड़ाने हैं। बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए एक-एक उड़ान। 28 मार्च से लखनऊ के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएगी। अहमदाबाद और चेन्नई समेत कुछ अन्य शहरों के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती हैं। एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल के लिए करीब 22 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। जल्द ही 350 यात्रियों की क्षमता वाले टर्मिनल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अभ्युदय निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था शुरू हुई। नियमित क्लास चल रही हैं। राजकीय जुबिली पुस्तकालय का कायाकल्प करके अभ्युदय कोचिंग के विद्यार्थियों को पढ़ने और पुस्तकें देने की सुविधा भी शुरू ही गई है। एक साथ 100 विद्यार्थी बैठकर पढ़ सकते हैं।