फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पर वार जारी: 10451 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, बूथों पर दिखा उत्साह

Fri, 19 Mar 2021 10:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Mar 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
10451 people got corona vaccinated in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में बूथों पर उत्साह देखने को मिला। बृहस्पतिवार को 147 बूथों पर 10451 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। 8400 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं 2051 लोगों को दूसरी डोज दी गई।



 

10451 people got corona vaccinated in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

टीकाकरण सुबह 10 बजे शुरू हो गया था। 14500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। वैक्सीन व इमरजेंसी दवाओं की किट बूथों पर बुधवार की रात में ही पहुंचा दी गई थी। जिनका पंजीकरण नहीं था, उनका मौके पर पंजीकरण करते हुए टीका लगाया गया।

 

10451 people got corona vaccinated in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

टीका लगाने के बाद उन्हें 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में बैठाया गया। किसी की तबीयत खराब होने की सूचना नहीं मिली है। जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला महिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माला कुमारी सिन्हा, बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने निरीक्षण कर मानक के अनुरूप टीका लगाने का निर्देश दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
10451 people got corona vaccinated in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

सीएमओ ने कहा, सभी बूथों पर सुचारु रूप से टीकाकरण हुआ है। लोगों में उत्साह का माहौल रहा। कई बूथों पर कतार लगाकर लोग वैक्सीन लगवा रहे थे।

 
 

विज्ञापन
10451 people got corona vaccinated in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

भीड़ बढ़ी तो तीन स्थानों से बुलाई गई पुलिस
टीकाकरण के लिए बूथों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व संक्रामक रोग अस्पताल में भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। तेज धूप में कतार लगाए लोग शोर मचाने लगे। आनन-फानन में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने एहतियात के तौर पर एसपी क्राइम को फोन कर तीनों बूथों पर पुलिस कर्मियों को तैनात कराया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed