फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Day 2020: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए गिरजाघर, आज रात प्रभु यीशु लेंगे जन्म

Thu, 24 Dec 2020 01:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Dec 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Christmas Day 2020 celebration will starts from midnight in gorakhpur church image
Christmas Day 2020 - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में क्रिसमस पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कोरोना काल में भी क्रिसमस को लेकर मसीही समाज के लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है। सभी कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए इस पर्व को धूमधाम से मनाएंगे। क्रिसमस सुख, शांति और समृद्धि का सूचक है। इस पर्व को लेकर मसीही समुदाय में विशेष उत्साह रहता है। क्रिसमस की खुशियां एक जनवरी तक मनाई जाएंगी। ठंड के बावजूद मसीही विश्वासियों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का जश्न मनाने के लिए घर, दुकान, होटल, रेस्टोरेंट और चर्चों को रंग-बिरंगी झालर, स्टार, जिंगल बेल, गोल्डन बॉल, गोल्डन लाइट झालर से सजाया गया है।
Christmas Day 2020 celebration will starts from midnight in gorakhpur church image
Christmas Day 2020 - फोटो : अमर उजाला।
बाजार में दिखी रौनक
क्रिसमस के मद्देनजर बाजारों में रौनक दिख रही है। शहर के गोलघर, रेती चौक, आजाद चौक, बशारतपुर, रेलवे स्टेशन सहित तमाम मसीही मोहल्लों में दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। क्रिसमस ट्री-रंग बिरंगी रोशनी, जिंगल बेल, गोल्डन स्टार, लाइव स्टार, गोल्डन बॉल, झांकी, होली, सेंटा क्लॉज, मुखड़े के साथ ही उपहार देना शामिल है। उपहार में लोग चॉकलेट, कैंडी गिफ्ट, क्रिसमस केक की खरीदारी के लिए इस समय दुकानों पर उमड़ रहे हैं। लोग अपने-अपने घरों से लेकर चर्चों तक को सुसज्जित करने में जुटे नजर आए।
Christmas Day 2020 celebration will starts from midnight in gorakhpur church image
Christmas Day 2020 - फोटो : अमर उजाला।
रोशनी से जगमगाएं चर्च
शहर के सेंट जॉन चर्च को रोशनी के साथ ही फूलों से भी सजाया गया है। यहां लगे फूलों के हजारों पौधे लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। इसी तरह सेंट जोसेफ महागिरजाघर सिविल लाइन में प्रभु के जन्म की झांकी को सजाया गया है। जहां मां मरियम के मंदिर में आकर्षक सजावट की गई है। सामने चरनी का निर्माण किया गया है। उसके पीछे गौशाला है, जहां अपनी भेड़ों व पशुओं के साथ चरवाहे चित्रित किए गए हैं। दूत की तस्वीर भी बनाई गई है। उसके बीच बाल रूप में प्रभु यीशु की झांकी एक टोकरी में रखी गई है। शास्त्री चौक स्थित इस चरणी में भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Day 2020 celebration will starts from midnight in gorakhpur church image
Christmas Day 2020 - फोटो : अमर उजाला।
केक बनवाने में लगी है होड़
मसीही समाज के लोग अपने घर के बच्चों के साथ सुबह के वक्त बॉक्स में केक सामग्री लेकर बेकरी की तरफ जाते दिखाई दिए। केक बनाने में बच्चों को लेकर जाने का अर्थ मसीही परंपरा से बच्चों को अवगत कराना है। बच्चों में कागजों पर अपने नाम, नंबर को लिखकर केक के ऊपर चिपकाने की होड़ लगी रहती है। जब केक बेक होकर बेकरी से बाहर होता है तो बच्चे अपने नाम और नंबर को मिलाकर उसे इकट्ठा कर लेते हैं। मेहमान और अजीजों के लिए घरों में वेज नॉनवेज के लजीज व्यंजन बनाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
Christmas Day 2020 celebration will starts from midnight in gorakhpur church image
Christmas Day 2020 - फोटो : अमर उजाला।
सेंट जोसेफ महा गिरजाघर ने जारी किया क्रिसमस का कार्यक्रम
सेंट जोसेफ महागिरजाघर, सिविल लाइंस के फादर ग्रेगरी ने बताया कि गुरुवार की शाम 9.15 बजे से कैरल गायन, 9.30 से पवित्र मिस्सा बलिदान का कार्यक्रम होगा। इसके बाद मध्य रात्रि केक काटकर प्रभु का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसके बाद कोविड महामारी से पीड़ितों के लिए विशेष प्रार्थना होगी। शुक्रवार की सुबह नौ बजे से प्रार्थना सभा होगी। उन्होंने बताया कि कोविड के मद्देनजर इस बार 10 वर्ष के कम के बच्चों एवं 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को चर्च में प्रवेश नहीं मिलेगा। इनके लिए ऑनलाइन प्रार्थना सभा की व्यवस्था की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed