फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में बढ़ी कैंसर मरीजों की संख्या, जानिए क्या है बड़ी वजह

Wed, 06 Jan 2021 04:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Jan 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
cancer patients increased in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना के बीच कैंसर के गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। महामारी से इलाज व जांच से दूर रहे मरीज सीधे तीसरे और चौथे स्टेज का कैंसर लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या 70 प्रतिशत है। जबकि पहले ऐसे मरीजों की संख्या 40 से 50 प्रतिशत के आसपास थी। डॉक्टर इसे बेहद चिंताजनक मान रहे हैं।


 

cancer patients increased in Gorakhpur
ब्लड कैंसर। - फोटो : अमर उजाला।

हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल के डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी ने कैंसर मरीजों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। सही समय पर जांच और इलाज नहीं होने के कारण गंभीर मरीज अब इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या 70 प्रतिशत के आसपास है।

cancer patients increased in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि अब अधिकतर मरीज तीसरे और चौथे स्टेज के आ रहे हैं। अगर सही समय पर यह मरीज अस्पताल आए होते तो इनका इलाज पहले चरण में शुरू हो जाता, जिससे इनकी बीमारी पर नियंत्रण करने में सहूलियत होती। काफी मरीजों के डायलिसिस में भी देरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cancer patients increased in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

डॉ. अनुराग ने बताया कि पहले चरण के कैंसर में अधिकतर मरीज ठीक हो जाते हैं, लेकिन तीसरे और चौथे चरण में लंबी दवा चलानी पड़ती है। ऐसे में मरीजों को काफी परेशान होना पड़ता है। मौजूदा समय में 200 से 250 मरीज ओपीडी में जांच के लिए आ रहे हैं। कोरोना से पूर्व यही संख्या 400 से 500 के बीच रहती थी। ऐसे में जो मरीज समय पर इलाज के लिए नहीं आ पा रहे हैं, उनके लिए यह बेहद खतरनाक है।

विज्ञापन
cancer patients increased in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
20 से अधिक कैंसर मरीजों को हो चुकी है मौत
कोरोना संक्रमण की वजह से 20 से अधिक कैंसर मरीजों की मौत भी हो चुकी है। यही वजह है कि डॉक्टर कैंसर के मरीजों को संक्रमण से बचाव की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कैंसर मरीजों को अगर संक्रमण हो जाता है तो यह बेहद खतरनाक है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed