फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instructions issued to operate pumping stations continuously; emphasis placed on preventing waterlogging.

Gorakhpur News: पंपिंग स्टेशन लगातार चलाने के निर्देश, जलभराव रोकने पर जोर

Wed, 07 Oct 2026 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to operate pumping stations continuously; emphasis placed on preventing waterlogging.
गोरखपुर। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सिंचाई विभाग के रेगुलेटर बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में शहर के पानी की निकासी बाढ़ पंपिंग स्टेशनों के जरिये की जा रही है। मंगलवार सुबह नगर आयुक्त अजय जैन ने हार्बट बंधे पर स्थित डोमिनगढ़ और इलाहीबाग बाढ़ पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जलकल के अवर अभियंता धीरज को पंपिंग स्टेशन लगातार चलाते रहने के निर्देश दिए, ताकि शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति न बनने पाए।
विज्ञापन

इससे पहले नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 31 हरसेवकपुर में लक्ष्मीपुर चौराहा से दहला चौराहा तक बनाए जा रहे आरसीसी नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता अमरनाथ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने पंपिंग स्टेशनों की कार्यक्षमता बनाए रखने और जलनिकासी में किसी तरह की बाधा न आने देने पर विशेष जोर दिया। राप्ती का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी में सीधे पानी की निकासी प्रभावित होने की स्थिति में पंपिंग स्टेशनों को लगातार संचालित करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed