फेफड़े ऑक्सीजन को फिल्टर करते हैं। हमेशा स्वस्थ रहने के लिए फेफड़ों का बिना रुकावट काम करना बेहद जरूरी है। अगर फेफड़ों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो चार चीजों से दूरी बना लें, नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
2 of 5
डॉ. अश्वनी मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सही खान पान जरूरी है। सिगरेट के धुएं और पर्यावरण के विषाक्त पदार्थों के संपर्क में रहने के साथ-साथ खराब खानपान से फेफड़े कमजोर हो सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. अश्वनी मिश्रा ने बताया कि फेफड़ों को सही रखने के लिए सभी पोषक तत्वों का भरपूर मात्रा में सेवन करना जरूरी है। बताया कि प्रोसेस्ड मीट (डब्बा बंद मांस) को संसाधित करने और संरक्षित करने में उपयोग किए जाने वाला नाइट्रेट फेफड़ों में सूजन और तनाव पैदा कर सकता है। बेकन, हैम, डेली मांस और सॉसेज सभी प्रसंस्कृत मांस की श्रेणी में आते हैं। इसलिए ऐसे मीट से दूरी बना लेनी चाहिए।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. मिश्रा ने बताया कि लीवर और फेफड़ों के लिए शराब काफी नुकसानदायक है। शराब में पाए जाने वाला सल्फेट्स, अस्थमा को खराब कर सकते हैं और इथेनॉल आपके फेफड़ों की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। बहुत अधिक शराब पीने से निमोनिया और फेफड़ों की अन्य समस्याएं हो सकती है। यह काफी जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए शराब से लोग दूर रहें। नमक का ज्यादा सेवन भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉ. मिश्रा ने बताया कि जो लोग बहुत अधिक नमक खाते हैं उन्हें ब्रोंकाइटिस की संभावना अधिक हो सकती है। यह एक उच्च-सोडियम आहार अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकता है। इसके अलावा मीठे शीतल पेय का अधिक सेवन अस्थमा को दावत दे सकता है। ऐसे में इन चार चीजों से दूरी बनाकर फेफड़ों को बचा सकते हैं।