{"_id":"619207cbeb26273d15141ac2","slug":"air-pollution-in-gorakhpur-air-quality-index-reaches-above-300","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण: बेहद खराब स्थिति में पहुंची गोरखपुर की हवा की गुणवत्ता, मानव स्वास्थ्य पर पड़ेगा गंभीर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषण: बेहद खराब स्थिति में पहुंची गोरखपुर की हवा की गुणवत्ता, मानव स्वास्थ्य पर पड़ेगा गंभीर असर
Mon, 15 Nov 2021 12:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:55 PM IST
सार
दीपावली के बाद से ही शहर और औद्योगिक क्षेत्र सहजनवां की हवा काफी प्रदूषित हो गई है। इस कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगीं हैं।
विज्ञापन
आसमान में छाई धूंध।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर की वायु गुणवत्ता काफी खराब हो गई है। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के ऊपर दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण की यह स्थिति मानव स्वास्थ्य के लिए काफी खराब मानी जाती है। आंखों में जलन के अलावा सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। बच्चों पर इसका काफी गंभीर असर पड़ता है। फेफड़ा सिकुड़ जाता है। जानकार बताते हैं कि दिल्ली-एनसीआर से प्रदूषित हवा के गोरखपुर पहुंचने से स्थिति और खराब हुई है।
आसमान में छाई धूंध।
- फोटो : अमर उजाला।
तारीख एयर क्वालिटी इंडेक्स
गोरखपुर सहजनवां
8 नवंबर 325 390
9 नवंबर 382 403
10 नवंबर 345 390
11 नवंबर 277 302
12 नवंबर 260 300
13 नवंबर 273 302
14 नवंबर 304 325
गोरखपुर सहजनवां
8 नवंबर 325 390
9 नवंबर 382 403
10 नवंबर 345 390
11 नवंबर 277 302
12 नवंबर 260 300
13 नवंबर 273 302
14 नवंबर 304 325
गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला।
एयर क्वालिटी इंडेक्स मानक
0-50 अच्छा
51-100 संतोषजनक
101-200 थोड़ा खराब
201-300 खराब
301-400 अत्यंत खराब
401-500 गंभीर
0-50 अच्छा
51-100 संतोषजनक
101-200 थोड़ा खराब
201-300 खराब
301-400 अत्यंत खराब
401-500 गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब बना हुआ है। दिल्ली के ऊपर छाया प्रदूषण गोरखपुर तक पहुंच गया है। वहीं गोरखपुर के ऊपर हवा की रफ्तार काफी कम होने से प्रदूषण यहां से जा नहीं पा रहा है। इस कारण हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया बच्चों के लिए प्रदूषण का वर्तमान स्तर बहुत खतरनाक है। इससे उन्हें सांस की दिक्कत हो सकती है। एलर्जी की आशंका है। ऐसे में खास कर ऐसे बच्चे जो एलर्जिक या अस्थमा से पीड़ित हैं, उन्हें एहतियात बरतने की आवश्यकता है।