Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five arrested, including a JCB operator, in connection with the death of a BJP leader's son

Gorakhpur News: भाजपा नेता के बेटे की मौत के मामले में जेसीबी चालक समेत पांच गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Five arrested, including a JCB operator, in connection with the death of a BJP leader's son
- विवेचना में पुलिस ने दर्ज की हत्या की प्राथमिकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और सपा नेता साधु यादव हिरासत में
विज्ञापन


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन की मौत के मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है। देर रात पुलिस ने जेसीबी चालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नामजद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चिंता यादव के पति और सपा नेता साधु यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल बैकहो लोडर (जेसीबी) की चपेट में आने से आर्यवर्धन की मौत हो गई थी। इस मामले में एम्स थाना पुलिस ने भाजपा नेता ओंकार सिंह की तहरीर पर जेसीबी चालक समेत छह नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें सपा नेता साधु यादव उर्फ साधु, मनोज यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू, योगेश यादव और चंद प्रकाश के नाम भी शामिल थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम मुख्यमंत्री भाजपा नेता के घर जाकर परिवार के लोगों से मुलाकात की और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने अपनी विवेचना में हत्या की धारा बढ़ा दी। पुलिस ने देर रात आरोपियों में जेसीबी चालक झंगहा निवासी विनोद शाही, राघोपट्टी टोला फैलाहा निवासी शिवांग निषाद और नरसिंह यादव, बौलिया कॉलोनी निवासी राहुल यादव वर्तमान पता पादरी बाजार, शाहपुर और गुलरिहा के रामपुर गोपालपुर टोला गोनरपूरा निवासी वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील का कहना है कि विवेचना में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका के साथ ही अन्य नामजद और अज्ञात लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

-
यह था मामला
बुधवार दोपहर करीब दो बजे झारखंडी मोड़ आवास विकास कॉलोनी मोड़ पर झारखंडी निवासी ओंकार सिंह का 14 वर्षीय बेटा आर्यवर्धन पैदल चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान सपा के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे एम्स लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आर्यवर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था। बेटे की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर धरना दिया था। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। अधिकारियों के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद रात करीब आठ बजे धरना समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed