गोरखपुर के पुलिस लाइंस में 30वीं बटालियन पीएसी के और 26 वाहिनी पीएसी के कुल 366 रिक्रूट ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मंगलवार को पीएसी में शामिल हो गए। गोरखपुर पुलिस लाइंस में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि एडीजी जोन अखिल कुमार ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने रिक्रूटों को शपथ दिलाया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस लाइंस में आयोजित दीक्षांत में कुल 247 जवान पास हुए। जबकि 250 जवान थे, जिसमें से 249 ट्रेनिंग में आए थे। 2 रिक्रूट पास नहीं हुए हैं। वहीं पीएसी में हुए पासिंग आउट परेड में कुल 199 जवान ट्रेनिंग लिए और सभी पास हो गए।
2 of 5
गोरखपुर पीएसी।
- फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम के दौरान ट्रेनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अभिषेक राय को सर्वोच्च कैडेट से सम्मानित किया गया। पासिंग आउट परेड की सलामी कराने वाले परेड कमांडर कैडेट्स राघवेंद्र साहनी को भी पुरस्कार दिया गया। साथ ही अलग-अलग आंतरिक और बाहृ विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट को भी पुरस्कार दिया गया। वहीं पासिंग आउट परेड में सर्वांग सर्वोत्तम का पुरस्कार विपुल गुर्जर को दिया गया। इसके अलावा अजीत पटेल को भी पुरस्कार मिला।
3 of 5
गोरखपुर पीएसी।
- फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम में गोरखपुर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक पीटीएस किरन यादव, 26वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक कुंतल किशोर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी लाइन राहुल भाटी, सीओ एलआईयू पंकज,सीओ लाइन प्रशाली गंगवार, सीओ ट्रैफिक जय प्रताप सिंह, आरटीसी प्रभारी मृत्युंजय राय, आरआरआई हरिशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
4 of 5
गोरखपुर पीएसी।
- फोटो : अमर उजाला।
रिक्रूट को संबोधित करते हुए एडीजी जोन ने पहले उन्हें शपथ दिलाई। रिक्रूट ने पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता,चैत्नयता, परिश्रम से अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। एडीजी ने कहा कि आज जो ये रिक्रूट पीएसी का हिस्सा बन रहे हैं यह उनकी मेहनत, लगन और ट्रेनिंग के दौरान त्याग का परिणाम है।
5 of 5
गोरखपुर पीएसी।
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि रिक्रूट की असली परीक्षा अब शुरू होगी। उन्हें पूरे मनोयोग और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर खुद को साबित करना होगा। जिससे पुलिस और पीएसी का मान बढ़े।