कोविड और इंसेफेलाइटिस से जिले को मुक्त कराने के लिए जनसमुदाय का सहयोग जरूरी है। कोविड टीकाकरण स्थल पर मास्क, दो गज की दूरी, सफाई जैसे प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अगर कोई टीकाकरण में अवरोध पैदा करता है तो कानूनी कार्रवाई होगी। यह बातें, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कही।
गोरखपुर: टीकाकरण में अवरोध उत्पन्न करने वालों पर होगी कार्रवाई, प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने से बचने की अपील
सीएमओ ने की टीकाकरण स्थल पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने से बचने की अपील, कहा-विभाग को मिली जानकारी, बूथों पर लोग टीकाकरण को कर रहे प्रभावित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात पीएचसी को कायाकल्प अवार्ड
एसीएमओ डॉ. नंद कुमार ने बताया कि 19 अगस्त को घोषित परिणाम के अनुसार खोराबार, जंगल कौड़िया, ब्रह्मपुर, कौड़ीराम, सरदारनगर, डेरवा और पिपरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प अवार्ड मिला है। इस तरह वित्तीय वर्ष 2020-21 में गोरखपुर जिले को कुल 10 ब्लॉक अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड मिल चुके हैं।
नियमित टीकाकरण पर भी पूरा ध्यान
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने कहा कि कोविड टीकाकरण के साथ ही नियमित टीकाकरण की स्थिति भी अब सामान्य हो गई है। ऐसे में लोगों से अपील है कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण अवश्य कराएं। शहर में चार स्थानों पर प्रतिदिन नियमित टीकाकरण हो रहा है। मोहद्दीपुर और बसंतपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र, एम्स और जिला महिला अस्पताल में किसी भी कार्यदिवस पर नियमित टीकाकरण करवाया जा सकता है।
डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि कोविड-19 से जुड़ी जानकारी व टीकाकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप सुविधा भी सरकार ने शुरू की है। इसके लिए सबसे पहले व्हाट्सएप नंबर-9013151515 को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल के कांटेक्ट लिस्ट में मायजीओवी (MyGov) नाम से सेव कीजिए। इसके बाद व्हाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर संदेश भेजिए, उसके बाद एक से आठ तक के आप्शन आएंगे कि आप इनमें से किस तरह की जानकारी चाहते हैं, जो जानकारी चाहिए उस नंबर को दर्ज करें।
अगर हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो उसकी भी सुविधा है। उसके लिए हिंदी टाइप करना पड़ेगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद मांगी गई जानकारी या कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र आपकी स्क्रीन पर होगा।