फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बेटी संग हैवानियत से हर तरफ गुस्सा, लोगों ने कहा- 'चढ़ा दो फांसी'

Mon, 09 Nov 2020 08:55 AM IST
vivek shukla विनोद अग्रहरि, बेलहर (संतकबीरनगर)।
विनोद अग्रहरि, बेलहर (संतकबीरनगर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Nov 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Accused boy misdeeds girl and killed from strangled in sant kabir nagar UP news update
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में मासूम बेटी के साथ हैवानियत करके उसे मौत के घाट उतार देने की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जिस किसी ने घटना को सुना वह सहम गया। जैसे ही बेटी के गांव में उसकी हत्या करके शव को दफनाए जाने की खबर पहुंची, वैसे ही गांव के लोगों का रेला घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। मौके पर जुटी भीड़ ने हत्यारोपी की करतूत की निंदा की और उसे कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की। दुष्कर्म और कुकर्म के बाद हत्या करके नाले में दफनाई गई सात वर्षीय बच्ची दो भाइयों के बीच इकलौती छोटी बहन थी। वह गांव के ही विद्यालय में कक्षा चौथी में पढ़ती थी। कानपुर में मजदूरी करने वाले उसके पिता घटना के चार दिन पहले ही घर आए थे। रोते हुए पीड़ित पिता यही कह रहे थे कि काश बेटी उसके साथ में खेत में नहीं गई होती तो शायद मौत की शिकार नहीं होती।

Accused boy misdeeds girl and killed from strangled in sant kabir nagar UP news update
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
बेटी की मौत से मां का रो-रो कर बुरा हाल था। दोनों भाई भी गमगीन थे। इधर, ग्रामीण बताते हैं कि आरोपी की सोहबत ठीक नहीं है। अक्सर आरोपी जंगल में घूमता देखा जाता है। उसे देखकर महिलाएं और बच्चियां दूर भागती थीं। छह महीने पूर्व उसने एक किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास किया था और उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेजा था। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी-मार्च में आरोपी ने एक किशोर के साथ मारपीट की घटना की थी। बाद में पुलिस की विवेचना से कुकर्म की बात सामने आने पर धारा बढ़ाई गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरोपी ने मासूम सात वर्षीय बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के साथ पुलिस खड़ी है।
Accused boy misdeeds girl and killed from strangled in sant kabir nagar UP news update
मौके पर जुटी पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
कई थाने की पुलिस पहुंच गई थी
बच्ची के साथ हुई हैवानियत की घटना की खबर सुनकर आस-पास के गांवों के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी। कानून व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जुटी भीड़ शव को देखने के लिए व्याकुल थी। शव को देखकर परिजनों की चीख सुनकर वहां मौजूद भीड़ की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Accused boy misdeeds girl and killed from strangled in sant kabir nagar UP news update
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
हर कोई दुखी था। सबके अंदर आरोपी के खिलाफ गुस्सा था। लोग आरोपी को फांसी पर चढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ रामप्रकाश, बेलहर एसओ प्रदीप कुमार सिंह, बखिरा एसओ रोहित प्रसाद, दुधारा एसओ श्रीप्रकाश यादव, धर्मसिंहवा एसओ धर्मेंद्र कुमार तिवारी, सर्विलांस प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, मनीष गुप्ता, राम प्रवेश मद्धेशिया, पुष्पेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। एसपी ब्रजेश सिंह ने कहा कि आरोपी ने सात साल की बच्ची का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म और कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को छुपाने और साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने बच्ची के शव को नाले में दफन कर दिया था। पुलिस की तत्परता से चौथे दिन घटना का खुलासा हो गया और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट लगने की वजह से मौत की बात सामने आई है। एसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
Accused boy misdeeds girl and killed from strangled in sant kabir nagar UP news update
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि मासूम बच्ची का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म और फिर हत्या करके शव को दफन किए जाने की जानकारी मिली। मामले की जानकारी लेने के लिए एसपी के साथ पुलिस टीम पोस्टमार्टम हाउस गई और पीड़ित परिजनों से वार्ता करके मामले की जानकारी जुटाई गई। प्रशासन पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद करेगा। आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले, इसके लिए पुलिस को नियमसंगत तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed