फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने ली सांसद रवि किशन की चुटकी, बोले- 'आपने मूंछ रखकर निभाई भरत की भूमिका'

Mon, 09 Nov 2020 08:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Nov 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath jokes on mustache of MP Ravi Kishan during virtual programme on power projects
वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में शामिल मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में गोरखपुर के सदर सांसद रविकिशन की चुटकी ली। समारोह के दौरान सांसद ने सीएम योगी का आभार जताया तो मुख्यमंत्री बोले 'आपने अयोध्या में मूंछ रखकर भरत की भूमिका निभाई'। मुख्यमंत्री की बात सुनकर सांसद और सभी लोग ठहाके लगाते हुए हंस पड़े।
CM Yogi Adityanath jokes on mustache of MP Ravi Kishan during virtual programme on power projects
वर्चुअल शिलान्यास समारोह में शामिल सांसद रवि किशन व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

...और जब लगे ठहाके
सीएम योगी ने समारोह के दौरान सांसद रवि किशन से संवाद किया। उन्होंने पहले विकास कार्यों की जानकारी ली, फिर अयोध्या की रामलीला की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने भरत की भूमिका निभाने वाले सांसद की तारीफ की। साथ ही कहा कि मूंछ रखकर भरत की भूमिका निभाना आपके लिए अलग तरह का अनुभव होगा। मुख्यमंत्री की इस बात पर कार्यक्रम स्थल ठहाकों से गूंज उठा।

CM Yogi Adityanath jokes on mustache of MP Ravi Kishan during virtual programme on power projects
विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण करते सांसद व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

सांसद ने सीएम योगी का जताया आभार
आवास विकास परिषद झारखंडी स्थित शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में आए सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो सौगात दी है उससे गोरखपुर की बिजली व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार होगा। कहा कि कई इलाकों में बांस-बल्ली के जरिए बिजली आपूर्ति की जाती है। लोग काफी समय से पोल व तार लगवाने के लिए चक्कर काट रहे थे। बिजली निगम के अफसरों ने जो प्रस्ताव बनाया था उसे मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृत कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath jokes on mustache of MP Ravi Kishan during virtual programme on power projects
वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में शामिल सीएम योगी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम ने दिवाली से पहले शहरवासियों को दी सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले शनिवार शाम बिजली निगम की 215.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री लखनऊ से जुड़े और इसके प्रसारण की व्यवस्था जिले के 15 स्थानों पर की गई। शिलान्यास, लोकार्पण समारोह में सांसद, मेयर, विधायक, पार्षदों को बुलाया गया। भाजपा व हियुवा की मदद से क्षेत्रीय जनता की सहभागिता सुनिश्चित की गई। शिलान्यास, लोकार्पण पर जो पत्थर लगे, उस पर क्षेत्र के प्रमुख लोगों के नाम लिखे गए। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सीधा संवाद किया। कहा कि जल्द ही बिजली आपूर्ति, रखरखाव के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार दिखने लगेगा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath jokes on mustache of MP Ravi Kishan during virtual programme on power projects
लोक कलाकारों ने की नृत्य-गायन की प्रस्तुति। - फोटो : अमर उजाला।

वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण के दौरान विभिन्न शैलियों के लोकनृत्य व गायन प्रस्तुत किए गए। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन आदि विषयों पर केंद्रित शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने की। रानी बाग ग्रामीण क्षेत्र, कजाकपुर, महादेव झारखंडी नंबर एक, बिछिया, बरहुआं, शिवपुर शाहबाजगंज, सूबा बाजार ग्रामीण क्षेत्र, खजनी तहसील, जंगल सालिकराम, पादरी बाजार ग्रामीण क्षेत्र, सेमरा, झरना टोला, हरिसेवक, जंगल तुलसी राम, चाक्सा हुसैन आदि स्थलों पर संस्कृति विभाग की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें अहिरवा, फरूआही, इंद्रासनी, बधावा आदि लोकनृत्य व लोकगायन की प्रस्तुति की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed