फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: 77 केंद्रों पर 90 फीसदी छात्रों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा, हर चौराहे पर लगा जाम

Fri, 06 Aug 2021 08:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Aug 2021 08:24 PM IST
सार

गोरखपुर में 49, देवरिया में 18 और कुशीनगर में बनाए गए थे 10 केंद्र, 30361 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा।

विज्ञापन
90 percent students gave BEd entrance exam at 77 centers
गोरखपुर बीएड प्रवेश परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर मंडल के तीन जिलों में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में हुई। तीनों जिलों में परीक्षा के लिए 77 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 90 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षा के लिए लोगों की भीड़ दिखी। इस बीच केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ।    



जानकारी के मुताबिक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को बीएड परीक्षा का नोडल केंद्र बनाया गया। इसके तहत गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें गोरखपुर में 49, देवरिया में 18 और कुशीनगर में 10 परीक्षा केंद्र शामिल थे। गोरखपुर में 21559, देवरिया में 6640 और कुशीनगर में 4400 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें करीब 90 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक चली।

90 percent students gave BEd entrance exam at 77 centers
गोरखपुर बीएड प्रवेश परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में पहली पाली में कुल 19374 विद्यार्थी मौजूद रहे। जबकि 2185 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। देवरिया में पहली पाली में कुल 5997 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 643 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार कुशीनगर में कुल 3990 बच्चों ने परीक्षा दी तथा 410 विद्यार्थी अनुपस्थित मिले। दूसरी पाली में गोरखपुर में 19387 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2172 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। देवरिया में 5996 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 644 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कुशीनगर में कुल उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या 3996 रही। 404 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया।

 

90 percent students gave BEd entrance exam at 77 centers
गोरखपुर बीएड प्रवेश परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

कोविड प्रोटोकॉल का किया गया पालन
विश्वविद्यालय नोडल केंद्र की समन्वयक प्रो सुषमा पांडेय ने बताया कि पहली पाली में पूरे नोडल के तीनों जिलों में कुल 30361 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 29389 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कोरोना महामारी को देखते हुए भी विद्यार्थियों की संख्या संतोषजनक रही। परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन पूरी तरह से किया गया। परीक्षा से पूर्व छात्रों को कोविड किट दी गई। सभी केंद्र पूरी तरह से दो बार से अधिक सैनिटाइज किए गए। केंद्र व्यवस्थापक ने पूरी तरह से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करके परीक्षा को कराने में अपना सहयोग दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
90 percent students gave BEd entrance exam at 77 centers
गोरखपुर बीएड प्रवेश परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

परीक्षा छूटने के दौरान लगा रहा जाम
बीएड प्रवेश परीक्षा देकर जब विद्यार्थी विश्वविद्यालय के मेन गेट से निकले तो विश्वविद्यालय के मेन गेट के सामने से लेकर छात्र संघ चौराहे तक भीषण जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक लोग परेशान रहे। इसी तरह पैडलेगंज में भी जाम की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं, आंबेडकर चौराहा, मोहद्दीपुर यूनिवर्सिटी चौराहा रोड पर भी लोगों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ा।

 

विज्ञापन
90 percent students gave BEd entrance exam at 77 centers
गोरखपुर बीएड प्रवेश परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

पत्नी दे रहीं थी परीक्षा, पति कर रहे थे बेटे और बेटी की देखभाल
बीएड प्रवेश परीक्षा में पत्नी परीक्षा दे रहीं थी और पति बेटे और बेटी की देखभाल में जुटे थे। कैंपियरगंज से आए राकेश कुमार ने बताया कि उमस भरी गर्मी में सबसे अधिक परेशानी डेढ़ साल की बेटी अनन्या को हुई है। सेंटर पर रुकने की व्यवस्था न होने की वजह से वी-पार्क में किसी तरह समय काटा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed