{"_id":"5fc8ed018ebc3e9bcc42dd04","slug":"14-health-centers-uploaded-list-of-corona-vaccination-on-cmo-warning-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण को लेकर 189 स्वास्थ्य केंद्रों को दी गई थी चेतावनी, 14 ने अपलोड की सूची, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण को लेकर 189 स्वास्थ्य केंद्रों को दी गई थी चेतावनी, 14 ने अपलोड की सूची, जानिए वजह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोविड-19 की वैक्सीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोविड टीकाकरण के लिए गुरुवार को और 14 स्वास्थ्य केंद्रों ने अपने कर्मचारियों की सूची अपलोड कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शेष सभी स्वास्थ्य केंद्र संपर्क में हैं, तकनीकी दिक्कत की वजह से वे सूची अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। जल्द ही सभी केंद्रों की सूची आ जाएगी।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कोविड टीकाकरण के लिए 189 स्वास्थ्य केंद्रों को चेतावनी जारी की थी कि गुरुवार तक वे कर्मियों की सूची नहीं अपलोड नहीं करते तो उनका पंजीयन निरस्त माना जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्रों ने तेजी दिखाई है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, कोरोना की वैक्सीन फरवरी 2021 में आने की उम्मीद है। यह वैक्सीन प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जानी है। इसके लिए शासन ने सरकारी व निजी अस्पतालों, क्लीनिकों व डायग्नोस्टिक सेंटरों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : pixabay
इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 667 पंजीकृत क्लीनिकों, अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों से स्वास्थ्य कर्मियों की सूची मांगी है। बुधवार तक 478 केंद्रों ने उपलब्ध कराई थी। गुरुवार को और 14 स्वास्थ्य केंद्रों ने सूची अपलोड कर दी। 31 केंद्रों की सूची में खामियां मिलीं हैं, उन्हें पुन: सही सूची अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Corona Vaccine
- फोटो : pixabay
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने कहा कि 14 केंद्रों ने गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों की सूची अपलोड की है। अन्य लोग भी प्रयास कर रहे हैं। कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, जिसके चलते केंद्र सूची अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। ये केंद्र लगातार संपर्क में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।