फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पर वार: 1263 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, 52 को लगाई गई बूस्टर डोज

Wed, 10 Mar 2021 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Mar 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
1263 people got corona vaccine in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए आम आदमी में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को टीकाकरण के लिए 12 बूथों पर इंतजाम किए गए थे। इसमें 1263 लोगों ने टीका लगवाया। 804 लोगों को पहली डोज, जबकि 52 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। विभाग का मानना है कि इसी तरह अगर अभियान चलता रहा तो मार्च महीने में लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

1263 people got corona vaccine in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक पहली बार नगर निगम में भी बूथ बनाए गए थे। यहां पर नगर निगम के कर्मियों ने पूरे उत्साह से टीका लगवाया। मेयर सीताराम जायसवाल सहित अन्य अधिकारियों ने सभी को उत्साहित किया।

 

1263 people got corona vaccine in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

इसके अलावा जिला महिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में टीकाकरण सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। यहां शाम पांच बजे तक टीकाकरण हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
1263 people got corona vaccine in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

इस बीच 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों व 45 से 59 वर्ष के बीच के बीमार लोगों को टीका लगाया गया। बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद लोग 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में डॉक्टरों की निगरानी में रहे। बूथ पर वैक्सीन व इमरजेंसी दवाओं की किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी। गेट पर सुरक्षा कर्मी भी तैनात थे।

विज्ञापन
1263 people got corona vaccine in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि टीकाकरण के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह भी है। यह सुखद संकेत हैं। 90.02 फीसदी टीकाकरण हुआ है। विभाग मार्च महीने के लक्ष्य को हर हाल में पूरा कर लेगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed