कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कम हुई है। रविवार को केवल 105 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें तीन डॉक्टर, छह मासूम शामिल हैं। राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमितों की संख्या से दोगुनी से भी अधिक रही है। 265 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में एक्टिव केस 1314 रह गए हैं।
Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में तीन डॉक्टर, छह मासूम समेत 105 मिले कोरोना पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झरना टोला के एक परिवार में तीन, तारामंडल में एक ही परिवार के चार, कैंपियरगंज में एक ही परिवार के दो लोग और राप्तीनगर में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 65,777 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 63,608 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 855 की मौत हो चुकी है।
47 से अधिक मरीज मेडिकल कॉलेज में हैं भर्ती
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में 47 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। इन मरीजों में कई गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। जबकि, जो बच्चे कोरोना संक्रमण की वजह से भर्ती हैं, उन्हें भी अन्य शारीरिक दिक्कतें हैं। फिलहाल सभी का इलाज कोविड वार्ड में चल रहा है।
17 हजार से अधिक को लगा कोरोना का टीका
कोरोना टीकाकरण के लिए रविवार को 200 से अधिक बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 17 हजार से अधिक को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें पहली डोज के लिए पांच हजार से अधिक लोग बूथों पर पहुंचे थे। किशोरों से लेकर युवाओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखा है। यही वजह है कि 35 लाख 11 हजार से अधिक लोगों को पहली डोज और 22 लाख 66 हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कुल टीकाकरण की बात करें तो यह आंकड़ा 58 लाख चार हजार से अधिक पहुंच गया है। इसमें 15 से 17 वर्ष के किशोरों की संख्या एक लाख 94 हजार से अधिक है।