फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल जेठानी: पांच साल के मासूम को दी दर्दनाक मौत, फिर तालाब में गाड़ दी लाश, खुलासा हुआ तो पुलिस भी सन्न रह गई

Sun, 30 Jan 2022 05:09 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भनवापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भनवापुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 Jan 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Jethani kills five year old child in Lohrauli village of Trilokpur police station area
लोहरौली गांव में पांच साल के बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक जेठानी ने महिला के इकलौते पुत्र की हत्या करके शव को गांव के पोखरे में डाल दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। इसके पुलिस ने बताए हुए स्थान से शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात शनिवार रात की बताई जा रही है।

क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी अकरम व इस्लाम दोनों भाइयों का परिवार आपस में बंटवारा कर एक ही छत के नीचे रहते हैं। मौजूदा समय में दोनों भाई अपनी रोजी रोटी के लिए मुंबई में हैं। दोनों की पत्नियां गांव लोहरौला में रहती हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े बजे छोटे भाई अकरम की पत्नी नजमा ने अपने मासूम बच्चे इरशाद (पांच साल) को खाना खिलाने के बाद खेत की ओर चली गई।

Jethani kills five year old child in Lohrauli village of Trilokpur police station area
लोहरौली गांव में पांच साल के बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

करीब एक घंटे बाद वापस आई तो इरशाद को बिस्तर पर न देख बरामदे के दूसरी तरफ सो रही जेठानी जैनब पत्नी इस्लाम से पूछा कि बेटा कहां है। उसने खुद को नीद में होने के साथ जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद देवरानी नजमा ने पड़ोसियों के साथ ही प्रधान प्रतिनिधि बालक राम चौधरी से पूरी घटना बताई तो उन्होंने तत्काल सूचना त्रिलोकपुर पुलिस को दी।

Jethani kills five year old child in Lohrauli village of Trilokpur police station area
लोहरौली गांव में पांच साल के बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

लोहरौली गांव पंहुचे प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर राम कृपाल शुक्ल की टीम ने दोनों महिलाओं से बात कर थाने ले गये। रात में पुलिस ने आरोपी जेठानी जैनब से थाने पर पूछा तो उसने बच्चे इरशाद का मुंह व गला दबाकर मारने और लाश को गांव के पश्चिम स्थित तालाब के पानी में छिपाने की बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jethani kills five year old child in Lohrauli village of Trilokpur police station area
लोहरौली गांव में पांच साल के बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

आरोपी के बताए स्थान पर करीब दस बजे रात में पुन: वापस पंहुची त्रिलोकपुर पुलिस ने इरशाद को सैवालो के नीचे गहरे पानी से बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Jethani kills five year old child in Lohrauli village of Trilokpur police station area
लोहरौली गांव में पांच साल के बच्चे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर राम कृपाल शुक्ल ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed